Main SliderRanchi

गठन के 19 साल बाद झारखंड को मिला नया विधानसभा भवन, #PMModi ने किया उद्घाटन

Ranchi: राज्य गठन के करीब 19 सालों बाद झारखंड को किराए की विधानसभा से मुक्ति मिल गयी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विधानसभा के नये भवन का गुरुवार को उद्घाटन किया. गुरुवार सुबह करीब 11:40 में प्रधानमंत्री ने विधानसभा के शानदार भवन का उद्घाटन किया.

इसे भी पढ़ेंः#JharkhandAssembly उद्घाटन में नेता प्रतिपक्ष का नाम नहीं, जेएमएम ने विधायकों को विशेष सत्र में ना जाने को कहा!

पीएम के स्वागत के लिए राज्य सरकार के सभी मंत्री मौजूद दिखे. सभी ने गेट के पास गुलाब देकर उनका स्वागत किया. नये भवन के उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री ने विधानसभा की भव्यता का दीदार भी किया. इससे पहले एयरपोर्ट पर राज्यपाल, सीएम और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया.

39 एकड़ में फैला विधानसभा भवन

झारखंड का नवनिर्मित विधानसभा भवन 39 एकड़ भूमि में फैला हुआ है. जिसे 465 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है. इस भवन में 162 विधायकों के बैठने की क्षमता है.

इसे भी पढ़ेंःआंगनबाड़ी सेविकाओं को पीएम के कार्यक्रम में जाने से स्टेशन पर ही पुलिस ने रोका, नेत्री सुंदरी तिर्की लायी गयीं थाने

नये विधानसभा भवन के उद्घाटन के बाद 13 सितंबर को नए विधानसभा भवन में ही विधानसभा का एक दिन का विशेष सत्र भी बुलाया गया है.

झारखंड के लिये गुरुवार (12 सितंबर) गौरव के क्षण का गवाह बना. झारखंड का नया विधानसभा भवन देश की पहली ई-विधानसभा है, जो पूरी तरह वाई-फाई से जुड़ा है.

साथ ही सदन में हर विधायक के टेबल पर लैपटॉप दिया गया है, जिस पर वो विधानसभा की कार्यवाही संबंधी हर जानकारी देख सकेंगे.

इसके साथ ही स्पीकर, सीएम, डिप्टी स्पीकर सहित अन्य वरीय पदाधिकारियों के कार्यालय कक्ष को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जोड़ा गया है. धीर-धीरे पूरी विधानसभा को पेपरलेस बनाने की भी योजना है.

झारखंड विधानसभा, देश की पहला विधानसभा है जिसके गुंबद की ऊंचाई 37 मीटर है. इसके गुंबद में झारखंडी संस्कृति झलक दी गई है. जहां जल, जंगल, जमीन, नृत्य करती महिलाएं, नदी-नालों को सोहराय पेंटिंग के जरिये दर्शाया गया है.

इसे भी पढ़ेंः#Ladakh में आमने-सामने भारत-चीन की सेना, पैंगॉन्ग लेक के पास पेट्रोलिंग के दौरान धक्का-मुक्की

Related Articles

Back to top button