JharkhandRanchi

रामनवमी को लेकर विहिप झारखंड का एक प्रतिनिधिमंडल डीजीपी से मिला

Ranchi: विश्व हिन्दू परिषद झारखंड का एक प्रतिनिधिमंडल झारखंड के खूंटी, रांची सहित और भी कई जिलों में वर्ष प्रतिपदा व रामनवमी की शोभायात्रा में घट रही घटनाओं को लेकर डीजीपी नीरज सिन्हा से मुलाकात की. आगामी रामनवमी की मुख्य शोभायात्रा की सुरक्षा आदि को लेकर एक पत्र डीजीपी को दिया गया है. प्रतिनिधिमंडल ने शोभायात्रा में चयनित मार्ग में सुरक्षा की मांग की. संवेदनशील इलाके में ड्रोन कैमरे से निगरानी के लिये भी कहा गया.

इसे भी पढ़ें:विधायक बंधु तिर्की की सदस्यता समाप्त, स्पीकर ने दी मंजूरी

प्रतिनिधिमंडल में विश्व हिन्दू परिषद पटना क्षेत्र के मंत्री वीरेंद्र सिन्हा विमल, प्रान्त उपाध्यक्ष गंगा प्रसाद यादव, प्रान्त सह मंत्री रंगनाथ महतो, प्रान्त विधि प्रकोष्ठ प्रमुख राजेन्द्र कृष्ण, विभाग प्रचार-प्रसार प्रमुख अमर प्रसाद, महानगर अध्यक्ष कैलाश केशरी, महानगर मंत्री चंद्रदीप दुबे शामिल थे.

इसे भी पढ़ें:JHARKHAND PANCHAYAT ELECTION: भ्रष्टाचार के आरोप में निलंबित मुखिया व अन्य प्रतिनिधि भी दोबारा लड़ सकेंगे चुनाव, DC दे सकते हैं मंजूरी

Related Articles

Back to top button