Jharkhand Vidhansabha ElectionRanchi

#JharkhandElection: मतदान केंद्रों पर हर दो पुरुष पर एक महिला को वोटिंग की सुविधा, टोकन सिस्टम से मतदान कर सकेंगी महिलाएं

Ranchi: हर दो पुरूष मतदाता पर एक महिला मतदाता को मतदान कराने की व्यवस्था विधानसभा चुनाव में की जायेगी. मतदान केंद्रों पर महिलाओं को टोकन सिस्टम से मतदान कराने की व्यवस्था की जायेगी. मतदान केंद्र पर ही महिलाएं इसके लिये टोकन प्राप्त कर सकती है.

उक्त बातें मुख्य निवार्चन पदाधिकारी कार्यालय में आयोजित कार्यशाला में बतायी गयी. जिसमें झारखंड स्टेट लाइवलीवुड प्रमोशन सोसाईटी की सखी मंडली और एनआरएचएम कर्मियां उपस्थित हुई.

इसे भी पढ़ेंः#Maharashtra में राष्ट्रपति शासन लगाने की सिफारिश, अनुशंसा के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट की शरण में शिवसेना

विधानसभा चुनाव की जानकारी देते हुए संयुक्त सचिव हीरालाल मंडल ने कहा कि मतदान केंद्रों पर बुजुर्ग और दिव्यांग महिलाओं के लिये मतदान केंद्रों पर विशेष सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी.

चुनाव में महिला मतदाताओं की अधिक-से-अधिक संख्या सुनिश्चित करनी है. चुनाव में महिलाओं और पुरूषों के लिये अलग से कतार की व्यवस्था की जायेगी. इस दौरान बताया गया कि महिला मतदाताओं के मतदान का महत्व अधिक है. सखी मंडली और एनआरएचएम के कर्मियों से उन्होंने अपील की कि महिलाओं को अधिक से अधिक जागरूक करें.

इसे भी पढ़ेंःधनबाद लौटे विधायक राज सिन्हा, बोले – मन्नान चुनाव लड़ने नहीं, बल्कि मैदान में आये हैं आशीर्वाद देने

आयोग के आधुनिक प्रयासों की जानकारी दें

हीरालाल मंडल ने कहा कि भारतीय निर्वाचन आयोग ने कई आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल इस चुनाव में किया है. जिसमें वोटर हेल्पलाइन नंबर 1950, पीडब्ल्यूडी ऐप, एनवीएसपी वेबसाइट पोर्टल, सी-विजिल जैसे कई ऐप निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं की सुविधा के लिए लॉन्च किए हैं.

ऐसे में जरूरी है कि महिलाओं को या गांव स्तर पर महिलाओं को इसकी जानकारी दी जाये. मतदाताओं खासकर महिलाओं को इसके इस्तेमाल की जानकारी होनी चाहिये. सखी मंडली और एनआरएचएम इसमें आयोग की मदद करें.

महिलाओं को इन आधुनिक तकनीकों की जानकारी दें. साथ ही मतदान के लिये प्रेरित करें. इसके साथ सी-विजिल के इस्तेमाल को लेकर उन्हें विशेष रुप से लोगों को जागरुक करने की बात कहीं, ताकि वे चुनाव से जुड़ी गड़बड़ियों की शिकायत इस ऐप के माध्यम से की जा सके.

इसे भी पढ़ेंः#Bokaro विधायक बिरंची नारायण के अश्लील वीडियो मामले में पूर्व निजी सचिव गिरफ्तार, स्वीकार की वीडियो वायरल करने की बात

Related Articles

Back to top button