
Dhanbad : भाजपा का टिकट लेकर विधायक राज सिन्हा धनबाद लौट आये हैं. धनबाद लौटने पर धनबाद में विधायक का जोरदार स्वागत किया गया. इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए विधायक राज सिन्हा ने बताया कि लोगों ने जो प्यार और स्नेह उन्हें दिया है, वे इसके लिए आभारी हैं.
उन्होंने कहा कि लोगों के स्नेह के कारण शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें टिकट दिया है. उन्होंने कहा कि मैं लोगों को विश्वास दिलाता हूं, कि जिस तरह मैं सालों तक उनके सुख-दुख में शामिल होता रहा हूं, आगे भी शामिल होता रहूंगा. उन्होंने बताया कि धनबाद में विकास काफी काम हुए हैं. जो काम अधूरे हैं, उन्हें भी पूरा किया जायेगा.
इसे भी पढ़ें – #Bokaro विधायक बिरंची नारायण के अश्लील वीडियो मामले में पूर्व निजी सचिव गिरफ्तार, स्वीकार की वीडियो वायरल करने की बात
मन्नान की शारीरिक स्थिति से सभी लोग हैं परिचित
वहीं कांग्रेस से मन्नान मल्लिक को टिकट मिलने पर राज सिन्हा ने कहा कि मन्नान मल्लिक को जनता जानती है. शारीरिक रूप से उनकी क्या स्थिति है, इससे भी लोग भली-भांति परिचित हैं. वे आदरणीय हैं. उन्होंने कहा कि मैं उनसे मुकाबला करने नहीं आया हूं. जनता का विश्वास हासिल करने आया हूं. साथ ही राज सिन्हा ने यह भी कहा की मन्नान मल्लिक जी चुनाव लड़ने नहीं, बल्कि हमें आशीर्वाद देने मैदान में उतरे हैं.
इसे भी पढ़ें – बोकारो MLA का वीडियो वायरल होने के बाद विवादों में रहने वाले पूर्व DGP डीके पांडे को टिकट के लिए लॉबिंग
चढ़ने लगा है धनबाद का राजनीतिक तापमान
जैसे-जैसे टिकट की घोषणा हो रही है, धनबाद का राजनीतिक पारा चढ़ने लगा है. टिकट मिलने के बाद धनबाद में जहां राज सिन्हा के समर्थकों ने खुशियां मनायी, वहीं झरिया में भी रागिनी सिंह के समर्थकों ने पटाखे छोड़े.
वहीं कांग्रेस से पूर्णिमा सिंह को टिकट मिलने की घोषणा होने के बाद मंगलवार की सुबह उनके समर्थकों ने भी जश्न मनाया और उनकी जीत का दावा किया. जबकि सिंदरी में भी टिकट की घोषणा होने के बाद इंद्रजीत महतो और मंटू महतो के समर्थकों ने जमकर खुशियां मनायी.
इसे भी पढ़ें – लोजपा अपने दम पर लड़ने के लिए तैयार झारखंड विधानसभा चुनाव: चिराग




