Jharkhand Vidhansabha ElectionRanchi

#JharkhandElection: चौथे चरण की वोटिंग जारी, 15 विधानसभा सीटों पर सुबह 9 बजे तक 11.85 प्रतिशत मतदान

Ranchi: राज्य के 15 विधानसभा सीटों चौथा चरण के विधानसभा चुनाव में वोटिंग जारी है. सोमवार को राज्य के मधुपुर, देवघर, बगोदर, जमुआ, गांडेय, गिरिडीह, डुमरी, बोकारो, चंदनक्यारी, सिंदरी, निरसा, धनबाद, झरिया, टुंडी और बाघमारा सीट पर वोटिंग हो रही है.

इसे भी पढ़ेंः#JharkhandElection: 4th फेज में 15 विधानसभा सीटों के 6101 केंद्रों पर वोटिंग शुरू

चुनाव आयेाग की ओर से सुबह नौ बजे तक के जारी मतदान प्रतिशत के अनुसार राज्य के 15 विधानसभा सीटों में 11.85 प्रतिशत मतदान होने की खबर है. जिसमें टुंडी में सबसे अधिक 14.91 मतदान प्रतिशत और सबसे कम गिरिडीह में 6.60 मतदान प्रतिशत रिकॉड किया गया.

मधुपुर, देवघर, गांडेय, बोकारो, चंदनक्यारी, सिंदरी, निरसा, धनबाद, झरिया और बाघमारा में सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान का समय है. अन्य सीटों पर सुबह सात बजे से दोपहर के तीन बजे तक मतदान का समय है.

चौथा चरण के लिये कुल मतदाता 47,85,009 है. इसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 25,40,794, महिला मतदाताओं की संख्या 22,44,134 और थर्ड जेंडर के मतदाताओं की संख्या 81 है. जबकि 18 से 19 साल के नये मतदाताओं की संख्या 90,797 है.

इसे भी पढ़ेंः#Bihar: लालू की बहू ऐश्वर्या ने सास राबड़ी देवी पर बाल खींच कर मारपीट और घर से बाहर निकालने का लगाया आरोप

सुबह नौ बजे तक मतदान प्रतिशत

विधानसभा क्षेत्रमतदान प्रतिशत
मधुपुर13.78
देवघर14.18
बगोदर12.92
जमुआ7.44
गांडेय9.68
गिरिडीह6.60
डुमरी10.94
बोकारो10.35
चंदनक्यारी14.19
सिंदरी15.29
निरसा14.53
धनबाद9.63
झरिया10.11
टुंडी14.91
बाघमारा12.85

इसे भी पढ़ेंः#UnnaoRapecase: MLA कुलदीप सेंगर को सजा या राहत? आज आ सकता है अदालत का फैसला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button