Ranchi

झारखंड: धनतेरस के दिन होगा 300 करोड़ का कारोबार

Ranchi: झारखंड में धनतेरस का बाजार ग्राहकों के लिए तैयार है. राजधानी रांची समेत लौह नगरी जमशेदपुर, कोयला नगरी धनबाद, हजारीबाग, बोकारो, पलामू समेत अन्य शहरों में धनतेरस को लेकर दुकानदारों ने व्यापक तैयारियां कर रखी हैं. ज्वेलरी, ऑटोमोबाइल्स, मंहगी गाड़ियां, इलेक्ट्रोनिक्स वस्तुएं, मोबाइल और घरेलू जरुरत की चीजें सभी प्रतिष्ठानों में उपलब्ध करा दी गयी हैं. झारखंड में धनतेरस के दिन 300 करोड़ से अधिक का कारोबार होने की उम्मीद जतायी जा रही है. सबसे अधिक खरीददारी राजधानी रांची में होगी. इसके बाद जमशेदपुर, बोकारो, धनबाद, हजारीबाग और अन्य शहरों में भी बेहतर कारोबार होने की उम्मीद जतायी जा रही है.

इसे भी पढ़ें: News Wing Impact : IAS हों या सहायक, बिना सूचना बंक मारा तो कटेगा वेतन, ट्रेजरी से जुड़ेगा बायोमिट्रिक अटेंडेंस

10 हजार से अधिक बाइक की होगी डिलीवरी

धनतेरस को लेकर लोगों ने व्यापक तैयारियां की हैं. सोमवार 5 नवंबर को धनतेरस के दिन सबसे अधिक बाइक्स की डिलीवरी होगी. हीरो, होंडा, बजाज, टीवीएस, याम्हा, कमांडो, कावासाकी, सुजुकी के 10 हजार से अधिक बाइक की डिलीवरी की जायेगी. इसके लिए पिछले एक महीने से बुकिंग चल रही है. अधिकतर कंपनियों की तरफ से ग्राहकों को लुभाने के लिए लोक लुभावन ऑफर भी दिये जा रहे हैं. लोगों का मानना है कि धनतेरस के दिन कोई मनोवांछित चीजें खरीदने का अच्छा लाभ मिलता है.

इसे भी पढ़ें: रांची में गैंगवार में कुख्यात अपराधी सोनू इमरोज की गोली मारकर की हत्या

ऑडी, बीएमडब्ल्यू, मर्सीडीज के खरीददार भी हैं रेस में

धनतेरस के दिन महंगे कारों के शौकीन भी अपनी किस्मत को संवारेंगे. बीएमडब्ल्यू, ऑडी, मर्सीडीज के अलावा मारूति, हुंडई, टोयोटा, होंडा मोटर्स, टाटा की हाई इंड गाड़ियों की भी अच्छी-खासी बुकिंग हुई है. बाइक्स के बाद हाई इंड कारों की बिक्री भी धनतेरस में अच्छी होती है. वाहन मार्केट को धनतेरस के लिए शुरू से ही ठीक माना जाता है. इसको लेकर सभी कंपनियों के अधिकृत विक्रेताओं ने संभावित कस्टमर के साथ सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं.

इलेक्ट्रोनिक्स बाजार में है सब कुछ

धनतेरस को लेकर इलेक्ट्रोनिक्स बाजार लोगों को कई तरह से लुभा रहा है. सैमसंग में कैशबैक, तो सोनी, एलजी और पानासोनिक सरीखी कंपनियां आकर्षक गिफ्ट स्कीम के जरिये ग्राहकों को लुभा रही हैं. यह बाजार धनतेरस में तीसरा काफी बेहतर बाजार है. राजधानी में भारत इलेक्ट्रोनिक्स, एलजी शॉपी, पानासोनिक, ह्वर्लपुल, शार्प, हायर, सिंफनी सरीखी कंपनियां अपने उत्पादों को एक दूसरे से बेहतर साबित करने में लगे हैं.

सोने और चांदी के सिक्कों पर भी नजर

आभूषण विक्रेता सोने और चांदी के सिक्कों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं. कई लोग इस दिन चांदी का सिक्का (पुराना और नया) खरीदना ज्यादा पसंद करते हैं. बाजार में एक ग्राम से लेकर 10 ग्राम तक का सोने के सिक्के उपलब्ध कराये गये हैं. इतना ही नहीं गिन्नी भी बहुतायत में मंगायी गयी है. चांदी के सिक्कों को भी बहुतायत में मंगाया गया है.

Related Articles

Back to top button