
Ranchi: रांची समेत झारखंड के लिये यह अच्छी खबर है. बड़े दिनों बाद रांची में रविवार को 24 घंटे में मात्र एक संक्रमित मिला है. संभवतः दूसरी लहर की शुरुआत के बाद यह पहला दिन है जब एक ही संक्रमित मिला है.ऐसे रविवार को राज्य रांची के अलावा एकमात्र संक्रमित लोहरदगा में मिला है. यानी के राज्य के 24 में से 22 जिलों में एक भी संक्रमित नहीं मिला है. इस तरह राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 348116 हो गई है.
इसे भी पढ़ेंःPitru Paksha 2021 : आज से पितृ पक्ष शुरू, पितरों के तर्पण से मिलेगी समृद्धि
इसके साथ ही राज्य में स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़कर 342927 हो गई है. रविवार को राज्य में 20 लोगों ने कोरोन को मात दी है. स्वस्थ होने वालों में 19 रांची से है. बेशक, राज्य में नये संक्रमितों के मिलने का क्रम जारी है मगर कोरोना से होने वाली मौत थम चुकी है. सितंबर माह में एकमात्र मौत धनबाद में हुई है. ऐसे राज्य में अब तक 5133 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है.
इसे भी पढ़ेंःरूपा तिर्की केस : CBI को मिला कथित राजनेता का वीडियो टेप, जांच प्रभावित करने की बात आई सामने
इधर, अच्छी बात यह भी है कि राज्य में सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 56 रह गई है. इनमें सबसे अधिक 26 सक्रिय मरीज राजधानी रांची में हैं. इसके अतिरिक्त जामताड़ा में सात सक्रिय मरीज हैं. राज्य के अन्य जिलों में या तो सक्रिय मरीज नहीं है या फिर यह संख्या पांच से कम है. दुमका, गढ़वा, गिरिडीह, गोड्डा, गुमला, हजारीबाग, कोडरमा, पाकुड़, पलामू, रामगढ़, साहिबगंज, सिमडेगा व पश्चिमी सिंहभूम में एक सक्रिय मरीज नहीं है.




