JharkhandLead NewsNEWSRanchiTOP SLIDER

Jharkhand बजट सत्र: भाजपा विधायकों ने सातवें दिन भी दिया धरना, बालू लुटवा,  पत्थर लुटवा सरकार हाय-हाय के नारे लगाए

Ranchi: झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के सातवें दिन भी भाजपा विधायकों ने विधानसभा के मुख्य द्वार पर धरना दिया. विधायकों ने बालू लुटवा, पत्थर लुटवा सरकार हाय-हाय के नारे लगाए. विपक्ष के मुख्य सचेतक बिरंची नारायण ने कहा कि सरकार के स्तर पर राज्य में बालू और पत्थर की लूट करवा रही है. विधायकों ने मांग किया कि अवैध पत्थर और बालू खनन पर रोक लगनी होगी. उन्होंने कहा कि सरकार ने पिछले सत्र में बालू और पत्थर के उठाव पर नीति बनाने की बात कही थी लेकिन एक वर्ष बीत जाने के बाद भी इस दिशा में कोई काम नहीं हुआ. कहा कि बालू और पत्थर तस्करी के खिलाफ झामुमो के लॉबिन हेम्ब्रेन और सीता सोरेन ने भी मामला उठाया था, लेकिन विपक्ष तो विपक्ष सरकार अपने ही विधायकों की मांग पर भी करवाई नहीं कर रही हैं. कहा कि सरकार की एक ही मंशा है कि झारखंड की खनिज संपदा को लूटो और जनता को बेवजह भाषा और अन्य मुद्दे पर बरगलाते रहो.

Related Articles

Back to top button