
Ranchi : परिवहन विभाग लगातार कोरोना संक्रमण की स्थिति पर नजर बनाये हुए हैं. संक्रमण की स्थिति में अगर और तेजी आयी तो कोविड-19 के रोकथाम के लिए जुलाई 21 में जारी गाइडलाइन को फिर से संशोधित कर नये सिरे से अगले दो-तीन दिनों में एसओपी जारी किया जा सकता है.
हालांकि, परिवहन विभाग ने सभी जिलों के जिला परिवहन पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि यात्री बसों,बस पड़ाव, टेंपों इत्यादि में कोविड अनुरूप गाइडलाइन का पालन कराना वे सुनिश्चित करें.
सैनिटाइजेशन के साथ प्रत्येक यात्री मास्क पहने इस पर जोर देने को कहा गया है. बसें फिलहाल पूरी क्षमता के साथ ही चलेगी. लेकिन स्थिति गंभीर हुई तो सरकार के समक्ष पूरी बात रख कर ही आगे की कार्रवाई की जायेगी.
इसे भी पढ़ें:Big News : UP ,पंजाब सहित पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों का एलान, 7 चरणों में होगा चुनाव, मतगणना 10 मार्च को




