
Ranchi: झारखंड विधानसभा में नमाज कक्ष आवंटन के मुद्दे पर जारी तकरार के आज और मुखर होने की होने की संभावना है. नमाज कक्ष आवंटन का भाजपा द्वारा विरोध किया जा रहा है. भाजपा आज विधानसभा का करेगी. पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुवार दास नमाज कक्ष आवंटन का फैसला रद करने की मांग को लेकर विधानसभा के मुख्य द्वार पर अनशन करेंगे. जाहिर है ऐसी स्थिति में विधानसभा सुचारु संचालन की बात सोची भी नहीं जा सकती है. हंगामे के पूरे आसार हैं.
इसे भी पढ़ेंःGood News: विश्वविद्यालय स्तर पर सुधरेगी जनजातीय और क्षेत्रीय भाषा की पढाई, चार विवि में नियुक्त होंगे 267 शिक्षक
पिछले दो दिनों से सदन में कीर्तन व हनुमान चालीसा का पाठ किया जा रहा है. भाजपा विधायक चंदन लगाकर, ढोल-झाल लेकर विधानसभा पहुंच रहे हैं. सदन में तीखी बहसबाजी हो रही है. बार-बार सदन की कार्यवाही स्थगित हो रही है. भारतीय जनता पार्टी ने राज्य सरकार को हिंदू विरोधी कहा है. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि सरकार के इशारे पर झारखंड विधानसभा अध्यक्ष ने यह अलोकतांत्रिक और असंवैधानिक निर्णय लिया है. इस फैसले से अन्य समुदाय के लोगों की भावना आहत है.
इसे भी पढ़ेंःगिरिडीह : बकरी चरा रहे बच्चों पर मधुमक्खियों ने बोला हमला, दो की मौत, चार घायल
इधर, सत्तारुढ़ झामुमो अपने फैसले पर अड़ी है. विधानसभा अध्यक्ष का कहना है कि पुराने विधानसभा में भी नमाज पढ़ने जगह तय की गई थी. इसलिये इसमें कुछ गलत नहीं है. इधर, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी कहा है कि वह किसी भी स्थिति में इस फैसले को वापस नहीं लेंगे. उन्होंने इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए एक दिन पूर्व कहा था कि भाजपा के मन में राक्षस है.




