GiridihJharkhand

गिरिडीह : बकरी चरा रहे बच्चों पर मधुमक्खियों ने बोला हमला, दो की मौत, चार घायल

Giridih: गावां प्रखंड के निमाडीह के बघजंत गांव में मधुमक्खियों के झुंड ने अचानक दो मासूम बच्चों पर हमला कर दिया. इससे दोनो बच्चों की मौत हो गई. बच्चों को बचाने गए 4 अन्य लोग भी मधुमक्खी के हमले से गंभीर रूप से जख्मी हो गए.

इसे भी पढ़ें : Good News: विश्वविद्यालय स्तर पर सुधरेगी जनजातीय और क्षेत्रीय भाषा की पढाई,  चार विवि में नियुक्त होंगे 267 शिक्षक

 

घटना मंगलवार देर शाम की है जब बघजंत निवासी नारायण भूला के 12 वर्षीय पुत्र उत्तम भूला व 10 वर्षीय पुत्र गौतम भूला पास के ही देवानी जंगल में बकरी चराने गया था. इसी बीच वह पत्ते तोड़ने के लिए एक पेड़ पर चढ़ा जहां मधुमक्खियों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया. बताते दें कि दोनों बच्चों पर मधुमक्खीयों के झुंड का हमला होते देख बच्चों की बुआ मलवा देवी, फूफा अर्जुन भुला और फुफेरी बहन सोनी कुमारी व करिश्मा कुमारी जब पहुंचे तो मधुमक्खियों की झुंड ने उन्हें भी अपने चपेट में ले लिया जिससे वे बुरी तरह घायल हो गए. किसी तरह उनलोगों ने मिलकर दोनो बच्चों को लेकर घर पहुंचे जहां देर रात दोनों की स्थिति गंभीर हो गई और बुधवार की सुबह उनकी मृत्यु हो गई. एक साथ दो बच्चों की मौत से गांव में कोहराम मचा. तो मधुमक्खियों के आतंक से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है.

इसे भी पढ़ें : खनिक बहाली मामला: सुप्रीम कोर्ट ने पलटा झारखंड हाईकोर्ट का फैसला, कहा- कानून में नहीं है धोखाधड़ी की जगह

Related Articles

Back to top button