JharkhandRanchi

झारखंड आंदोलनकारियों ने कहा- सम्मान न मिलना बेईमानी है

झारखंड आंदोलनकारियों का राज्यस्तरीय धरना, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

Ranchi : झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में मंगलवार को राज्यस्तरीय धरना दिया गया. रांची में यह धरना मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष राजू महतो के नेतृत्व में मोरहाबादी स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष दिया गया. इस अवसर पर रांची जिला प्रशासन की ओर से आये सदर सीओ को मुख्यमंत्री के नाम मांग पत्र सौंपा गया.

धरना कार्यक्रम में मोर्चा के अध्यक्ष राजू महतो ने कहा कि एक लड़ाई झारखंड अलग राज्य के लिए लड़ी गयी थी. और अब मान-सम्मान, पहचान, पेंशन, राजकीय सम्मान की लड़ाई लड़ी जा रही है. यह दुर्भाग्य है.

विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ प्रणव कुमार बब्बू ने कहा कि झारखंड आंदोलनकारियों के अस्तित्व की रक्षा होनी चाहिए. वित्त अध्यक्ष आजम अहमद ने अपने संबोधन में कहा कि झारखंड सरकार झारखंड आंदोलनकारियों की भावनाओं की कद्र करे.

धरना में प्रेम मित्तल, प्रणव कुमार बब्बू, आजम अहमद, डॉ बीरेन्द्र कुमार महतो, पुष्कर महतो, प्रवीण सहाय, डॉ अजय नाथ शाहदेव, पुष्कर महतो, डॉ बीरेन्द्र कुमार महतो सरोजनी कच्छप, मोनिका देवी, लक्ष्मी पासवान, दिवाकर साहू, रवि नंदी, गणेश दास, एरोन कच्छप, अल्पना विनिता खलखो, बुटन महली, रंजीत उरांव के अलावा कई अन्य झारखंड आंदोलनकारी मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें : झारखंड में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के लिए सरकार और सीसीएल के बीच 2015 में हुआ था एमओयू, अब तक नहीं बना

Related Articles

Back to top button