
Chennai: तमिलनाडु की सत्तारूढ़ अन्नाद्रमुक ने पार्टी के दरकिनार नेता टीटीवी दिनाकरण का समर्थन करने वाले छह पदाधिकारियों को बर्खास्त करने का फैसला सोमवार को लिया है. अन्नाद्रमुक सूत्रों ने कहा कि पार्टी के शीर्ष पदाधिकारी ओ. पन्नीरसेल्वम और के. पलानीस्वामी के नेतृत्व में हुई एक बैठक में यह निर्णय किया गया. गौरतलब है कि रविवार को ही दिनाकरण ने आर के नगर विधानसभा उपचुनाव में 40 हजार मतों से शानदार जीत दर्ज की है.
इसे भी पढ़ेंः बिल्डर के विज्ञापन में झारखंड सरकार का लोगो, पीएम-सीएम की फोटो भी
इसे भी पढ़ेंः रांची देश की क्राइम कैपिटल बन चुकी है : डॉ अजय
सूत्रों ने कहा कि पार्टी ने दिनाकरण के मुख्य सहयोगियों पी. वेत्रिवेल और थंगातमिलसेल्वन सहित अन्य को पद से हटाने का निर्णय लिया है. अन्नाद्रमुक के समर्थक जहां दिनाकरण एवं पलानीस्वामी के गुटों में बंटे हुए हैं, वहीं विपक्षी धड़े के कई नेता पार्टी पदों पर काबिज हैं. सत्तारूढ़ दल को झटका देते हुए दिनाकरण ने उसके उम्मीदवार ई. मधुसूदनन को 21 दिसम्बर को हुए आर के नगर उपचुनावों में 40 हजार 707 वोटों से पराजित किया.
इसे भी पढ़ेंः हजारीबाग : एसीबी की जांच पूरी, रिश्वत मामले में दोषी पाये गये बरकट्ठा सीओ
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




