
Ranchi : सरला बिरला विश्वविद्यालय में डॉ गोपाल पाठक ने कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया. इससे पूर्व डॉ पाठक झारखंड तकनीकी विश्वविद्यालय के पहले कुलपति के रूप में सेवा दे रहे थे.
डॉ पाठक ने बीआइटी मेसरा से 1977 में सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक किया. इसी संस्थान से एमई (सिविल) की पढ़ाई की. इसके बाद पीएचडी की डिग्री हासिल की. वर्ष 1980 में बीआइटी में ही सिविल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट में योगदान दिया. वर्ष 2000 में वे प्रोफेसर बने.
इसे भी पढ़ें : गिरिडीह : नकली हल्दी तैयार करने के आरोप में कृष्णा चक्की मिल सील
उन्होंने 14 जून 2017 से 14 दिसंबर 2020 तक झारखंड तकनीकी विश्वविद्यालय के प्रथम कुलपति के रूप में सेवा प्रदान की. प्रोफेसर डॉ गोपाल पाठक के सरला बिरला विश्वविद्यालय में कुलपति के रूप में योगदान करने पर विश्वविद्यालय के मुख्य कार्यकारी पदाधिकारी डॉ प्रदीप कुमार वर्मा एवं कुलसचिव प्रोफेसर डॉ विजय कुमार सिंह ने पुष्पगुच्छ, पुस्तक एवं शॉल प्रदान कर उनका स्वागत किया.
मौके पर विवि के मुख्य कार्यकारी पदाधिकारी डॉ प्रदीप कुमार वर्मा ने कहा कि प्रोफेसर डॉक्टर गोपाल पाठक अनुभवी शिक्षाविद हैं. सफल नेतृत्व में सरला बिरला विश्वविद्यालय अपने उद्देश्यों को साकार करते हुए विश्व में ख्याति अर्जित करेगा.
वहीं कुलसचिव डॉ विजय कुमार सिंह ने विश्वविद्यालय की प्रारंभिक अवस्था से लेकर अभी तक किये गये कार्यों की चर्चा करते हुए कहा कि डॉक्टर गोपाल पाठक जैसे श्रेष्ठ अनुभवी शिक्षाविद एवं सफल प्रशासक के नेतृत्व में विश्वविद्यालय अपने छात्रों के सर्वांगीण विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका सुनिश्चित करेगी.
इस अवसर कुलसचिव डॉ विजय कुमार सिंह, प्रोफेसर संजीव बजाज, प्रो श्रीधर बी दांदीन, प्रो राधा माधव झा, डॉ संजीव कुमार सिन्हा, डॉ संदीप कुमार, डॉ पूजा मिश्रा, डॉ अमृता सरकार, डॉ रिया मुखर्जी, प्रो राहुल वत्स, मनीष कुमार, अजय कुमार, प्रवीण कुमार, डॉ भारद्वाज शुक्ल, आदित्य, राहुल रंजन, शिखा राय सहित सभी पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे.




