1st LeadCorona_UpdatesJharkhandRanchiTOP SLIDER

बड़ी खबर : झारखंड में कोरोना की तीसरी लहर में 7 लाख 17 हजार बच्चे हो सकते हैं संक्रमित, इम्पॉवर्ड कमेटी ने सौंपी सरकार को रिपोर्ट

Ranchi. कोरोना की तीसरी लहर के दौरान झारखंड के 7 लाख 17 हजार 484 बच्चे संक्रमित हो सकते हैं. यह बात कोरोना की तीसरी लहर के अनुमान व रोकथाम को लेकर सरकार की ओर से गठित इंपावर्ड कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में कही है. कमेटी ने राज्य सरकार को रिपोर्ट सौंप दी है.

भारत सरकार के मार्गदर्शन में देश के विशेषज्ञों से परामर्श के इस कमेटी ने अपने सुझाव सरकार को दिए हैं. कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि राज्य में कोरोना की संभावित तीसरी लहर में 7,17,484 बच्चों (18 साल तक) के संक्रमित होने की आशंका है.

रिपोर्ट के मुताबिक रांची में सर्वाधिक 63,382, धनबाद में 58,387, गिरिडीह में 53,188 और पूर्वी सिंहभूम में 49,892 बच्चे संक्रमित हो सकते हैं.

रिपोर्ट में कहा गया है कि कोरोना की तीसरी लहर में झारखंड में 5 प्रतिशत पॉजिटिविटी रह सकती है. 2,87,000 बच्चों को सिम्पटोमेटिक कोविड हो सकता है. 8610 बच्चों को आईसीयू की जरुरत पड़ सकती है. मालूम हो कि झारखंड में 0-18 वर्ष के बच्चों की संख्या 1.43 करोड़ है.

इसे भी पढ़ें :वित्त मंत्री का एलान, कोरोना प्रभावित सेक्टर के लिए 1.1 लाख करोड़ की लोन गारंटी

तत्काल 1000 आईसीयू बेड की पड़ेगी जरूरत

कमेटी ने कहा है कि तीसरी लहर में संक्रमित बच्चों के इलाज को लेकर राज्य में 1000 ICU बेड की तत्काल जरूरत पड़ेगी. इसके लिए 500 ICU बेड सरकारी अस्पतालों में जबकि, 500 बेड निजी अस्पतालों में तैयार रखने की बात कही गयी है. .

इसे भी पढ़ें :बिहार : पंचायत चुनाव की तैयारी ने पकड़ी रफ्तार, मतदान के अगले दिन परिणाम

सबसे ज्यादा खतरा 5 साल से बड़े बच्चों को

इंपावर्ड कमेटी ने कहा है कि तीसरी लहर में 5-18 साल तक के बच्चों में सर्वाधिक संक्रमण की आशंका है. इसमें 82 प्रतिशत बच्चे जहां हल्के बीमार हो सकते हैं, वहीं लक्षण वाले 15 प्रतिशत बच्चे मध्यम रूप से, जबकि लक्षण वाले 3 प्रतिशत बच्चे गंभीर रूप से बीमार हो सकते हैं.

इसे भी पढ़ें : पद्मश्री बुल्लू इमाम झारखंड के लिए पहले डेल्फिक ब्रांड एंबेसडर होंगे, एनएन पांडे अध्यक्ष बने

Related Articles

Back to top button