Jamshedpur

ट्रक की चपेट में आने से स्कूली छात्र की मौत, विरोध में सड़क जाम

Jamshedpur : चौका के पास ट्रक की चपेट में आने से स्कूली छात्र की मौत बुधवार को हो गई. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क पर ही शव को रखकर प्रदर्शन किया. इस दौरान अधिकारी पहुंचे और मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया, उसके बाद लोगों को गुस्सा शांत हुआ. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है जबकि चालक को भी गिरफ्तार कर लिया है.

साइकिल से स्कूल जा रहा था छात्र

बानसा प्लस टू विद्यालय का छात्र लालटू महतो (12) बुधवार की सुबह साइकिल से स्कूल जा रहा था. इस बीच ही चौका की ओर से रफ्तार में आ रहा ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. ट्रक पर कोयला लोड था. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने ही ट्रक चालक को भागते समय दबोच लिया और पुलिस को सौंप दिया.

इसे भी पढ़ें- डॉक्टर पर गलत तरीके से प्लास्टर करने का लगाया आरोप, साकची थाने में दर्ज होगी प्राथमिकी

 

Related Articles

Back to top button