JharkhandLead NewsRanchi

Jharkhand: त्रिस्तरीय पंचायतों ने खर्च कर दिए 1510 करोड़, तीन माह में खर्च करना होगा 803 करोड़

Ranchi: त्रिस्तरीय पंचायतों ने चालू वित्त वर्ष 2021-22 के नौ माह में आवंटित बजट का 65 फीसदी खर्च कर दिया है. 15वें वित्त आयोग से राज्य के तीनों पंचायतों,ग्राम पंचायत,पंचायत समिति व जिला पंचायतों को 2313 करोड़ रुपये आवंटित किया गया था, जिसके विरूद्ध अब तक 1510 करोड़ की राशि खर्च कर दी गयी है.

पंचायती राज निदेशक राजेश्वरी बी ने सभी जिलों व त्रिस्तरीय पंचायतों को यह निर्देश दिया है कि अगले तीन माह में शत-प्रतिशत राशि खर्च करना सुनिश्चित करें. बता दें कि, 2313 करोड़ रुपये दो वित्त वर्ष 2020-21 व 2021-22 को मिलाकर दी गयी थी,लेकिन 2020-21 में कोरोना के चलते लगे लॉकडाउन के समय काफी कम राशि खर्च हो पायी थी. कम राशि खर्च होने पर पंचायती राज विभाग ने कड़ी मॉनटरिंग प्रारंभ की. मुख्यमंत्री ने भी जिम्मेवारी तय करने का आदेश दिया था.

इसे भी पढ़ें : नेपाल में खेसारी यादव का कार्यक्रम रद्द होने पर लोगों ने जमकर काटा बवाल, फूंक दी कलाकारों की गाड़ी

जिलाआवंटनखर्चखर्च का प्रतिशत
पाकुड़71.75057.07580
जामताड़ा62.33847.81977
साहेबगंज85.19164.74976
चतरा87.35264.97774
देवघर103.05476.25474
पलामू143.137102.12171
गढ़वा107.27776.3671
गिरिडीह189.247131.14370
गोड्डा103.02368.77867
लातेहार65.32243.82767
सिमडेगा54.76536.47867
पूर्वी सिंहभूम117.26275.64265
कोडरमा49.82232.29165
बोकारो121.73577.78764
लोहरदगा35.89122.47463
दुमका108.60367.41962
गुमला92.09857.18262
सरायकेला73.12445.12162
खूंटी46.32328.962
हजारीबाग132.10181.17961
रामगढ़60.86536.27160
पश्चिम सिंहभूम127.06773.68358
    
रांची155.99386.21255
धनबाद120.10058.53847
कुल2313.5001510.71065

2020-21 में झारखंड को 1689 करोड़ रुपये दिए गये थे,जिसके विरूद्ध 313 करोड़ रुपये वहीं 2021-22 में 624 करोड़ रुपये आवंटित हुए थे. विभाग के निगरानी के बाद इस वित्त वर्ष में करीब 1197 करोड़ खर्च किए गये,जिसमें पिछले वित्त वर्ष का भी पैसा है. इस राशि से पंचायतों में विकास की योजनाएं ली गयी. सोलर लाइट अधिष्ठापन, सामुदायिक भवन, पंचायत भवन, शोचालय निर्माण सहित अन्य कार्य कराये गये हैं.

इसे भी पढ़ें : सपा को झटका: मुलायम की छोटी बहू अपर्णा व साढ़ू प्रमोद भाजपा में शामिल, दिल्ली में ली सदस्यता

Related Articles

Back to top button