
Ranchi: अरबन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर और पॉली क्लिनिक में लोगों के इलाज के लिए नगर निकायों के साथ स्वास्थ्य विभाग मिलकर काम करेगा. जिससे कि राज्य के लोगों को बेहतर इलाज के लिए अपने शहर के बाहर जाने की जरूरत नहीं होगी. इस काम के लिए 15वें वित आयोग की अनुशंसा पर भारत सरकार ने झारखंड को 118 करोड़ रुपए अनुदान दिया है. जिससे अर्बन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर और पॉली क्लिनिक का डेवलपमेंट किया जाएगा. वहीं इसकी मॉनिटरिंग भी नगर निकायों के अधिकारी करेंगे.
इक्विपमेंट्स और दवाओं का इंतजाम
15वें वित्त आयोग के तहत विभाग को फंड मुहैया करा दिया गया है. इस राशि से शहर और पंचायतों में चल रहे हेल्थ सेंटरों को हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में कंवर्ट कर दिया जाएगा. वहीं हेल्थ वेलनेस सेंटर में टेस्टिंग के लिए इक्विपमेंट्स और जरूरी फर्नीचर खरीदे जाएंगे. इसके अलावा मरीजों के इलाज के लिए जरूरी सुविधाएं व दवाओं के भी इंतजाम होंगे. वहीं जरूरत पड़ने पर ग्रामीण क्षेत्रों में हेल्थ वेलनेस सेंटर के लिए नया भवन बनाने की भी योजना है.
किस जिले के लिए कितनी राशि
बोकारो
चास नगर निगम: 10.5 करोड़
फुसरो नगर परिषद: 4.5 करोड़
चतरा
चतरा नगर परिषद: 75 लाख
देवघर
देवघर नगर निगम: 2.25 करोड़
मधुपुर नगर निगम: 1.5 करोड़
दुमका
दुमका नगर परिषद: 1.5 करोड़
पूर्वी सिंहभूम
मानगो नगर निगम: 75 लाख
जुगसलाई नगर परिषद: 2.25 करोड़
जमशेदपुर एनएसी: 9 करोड़
गढ़वा
नगर ऊंटारी नगर पंचायत: 75 लाख
मझियांव नगर पंचायत: 75 लाख
गिरिडीह
गिरिडीह नगर निगम: 3 करोड़
गोड्डा
गोड्डा नगर परिषद: 75 लाख
गुमला
गुमला नगर परिषद: 1.5 करोड़
हजारीबाग
हजारीबाग नगर निगम: 3.75 करोड़
जामताड़ा
मिहिजाम नगर परिषद: 75 लाख
जामताड़ा नगर पंचायत: 75 लाख
खूंटी
खूंटी नगर पंचायत: 75 लाख
कोडरमा
झुमरी तिलैया नगर परिषद: 1.5 करोड़
कोडरमा नगर पंचायत: 75 लाख
लातेहार
लातेहार नंगर पंचायत: 75 लाख
लोहरदगा
लोहरदगा नगर परिषद: 75 लाख
पाकुड़
पाकुड़ नगर परिषद: 1.5 करोड़
पलामू
मेदिनीनगर नगर निगम: 1.5 करोड़
विश्रामपुर नगर परिषद: 75 लाख
हुसैनाबाद नगर पंचायत: 75 लाख
छतरपुर नगर पंचायत: 75 लाख
रामगढ़
रामगढ़ नगर परिषद: 6 करोड़
रांची
रांची नगर निगम: 18 करोड़
साहेबगंज
साहेबगंज नगर परिषद: 1.5 करोड़
बरहड़वा नगर पंचायत: 75 लाख
राजमहल नगर पंचायत: 75 लाख
सरायकेला
आदित्यपुर नगर निगम: 2.25 करोड़
कपाली नगर परिषद: 75 लाख
सरायकेला नगर पंचायत: 75 लाख
सिमडेगा
सिमडेगा नगर परिषद: 75 लाख
चक्रधरपुर नगर परिषद: 75 लाख
पश्चिमी सिंहभूम
चाइबासा नगर परिषद: 2.25 लाख




