DhanbadLead News

झरियाः मातृ सदन अस्पताल में तीन दिनों में दो महिलाओं की मौत, हंगामा

रविवार को भी एक प्रसूता की मौत हो गई थी

Jhairya: झरिया स्थित मातृ सदन प्रसूति अस्पताल में बुधवार रात फिर एक महिला की मौत हो गई. मृतका के परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लहते हुए जमकर हंगामा किया. इससे पहले रविवार को भी अस्पताल में एक प्रसूता की मौत हो गई थी. उस दिन भी अस्पताल में हंगाम व तोड़ फोड़ हुआ था. बताया जा रहा है कि सप्ताह के दौरान इस अस्पताल में शिशु व प्रसूता को मिलकर चार मौतें हो चुकीं हैं.

बुधवार की देर शाम सिंदरी के शहरपुरा शिव मंगल मोड़ खटाल निवासी दुर्गेश रॉय की पत्नी आरती देवी की इलाज के दौरान मौत हो गयी. मौत के बाद परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगा कर हंगामा किया. इस बाबत मृतिका के पति दुर्गेश व परिजनों ने बताया कि मंगलवार की देर रात करीब 1 बजे आरती को डिलीवरी के लिए झरिया के मातृ सदन अस्पताल में भर्ती करवा था थोड़ी देर बाद ही चिकित्सकों ने सीजर करने की बात कही जिसपर परिजनों की अनुमति के बाद आरती ने स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया. बुधवार की आरती की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी जिसके बाद परिजनों ने इसकी जानकारी अस्पताल स्टाफ को दी. परिजनों का आरोप है कि तबीयत बिगड़ने की जानकारी देने के बाद भी कोई चिकित्सक अस्पताल नहीं पहुंचे. जिस कारण आरती की तबीयत गंभीर हो गई. हालांकि, नर्स ने आरती को इंजेक्शन दिया और कुछ देर बाद आरती की मौत हो गयी।

Related Articles

Back to top button