JharkhandRanchi

जेसोवा मेलाः स्वयं सहायता समूह के उत्पादों की लोगों ने की सराहना

Ranchi : रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित पांच दिवसीय जेसोवा मेला के अंतिम दिन मनरेगा आयुक्त राजेश्वरी बी पहुंची. उन्होंने जेसोवा मेला का परिभ्रमण कर आयोजनकर्ताओं की सराहना की. उन्होंने कहा कि मेला सामाजिक एकजुटता तथा परंपरा का प्रतीक है. मेले में महिला स्वयं सहायता समूह की दीदियों तथा क्षेत्रीय कलाकारों को मंच प्रदान किया जा रहा है. मेले में पहुंचनेवाले आगंतुकों को विभिन्न वस्तुओं की खरीदारी के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों को देखने का भी मौका मिल रहा है. मेला रोजगार सृजन का एक सशक्त माध्यम भी है. ग्रामीण क्षेत्रों में बने उत्पादों का प्रमोशन भी मेले के माध्यम से होता है. जेसोवा पिछले कई वर्षों से सामाजिक कार्य कर रही है. जेसोवा के सामाजिक सरोकार का दायरा निरंतर बढ़ता रहे, इसके लिए मैं अपनी ओर से शुभकामनाएं देती हूं. मौके पर झारखंड आएएएस वाइव्स एसोसिएशन (जेसोवा) की अध्यक्ष मिनी सिंह, उपाध्यक्ष नमिता सिंह, सचिव निक्की टोप्पो, संयुक्त सचिव प्रेरणा मेहता, कोषाध्यक्ष स्टेफी और कार्यकारिणी सदस्य रंजना कुमार और जया सिन्हा समेत कई अन्य सदस्य मौजूद थीं.

इसे भी पढ़ें – व्यवसायी अमित अग्रवाल मामले में बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा के अधीक्षक से ईडी करेगी पूछताछ

Related Articles

Back to top button