Bihar

पटना सहित बिहार के 7 शहरों में शुरू हुई जेईई मेन की परीक्षा, कड़े नियमों का हो रहा पालन

Patna : राजधानी पटना समेत बिहार के 7 शहरों में जेईई (JEE) मेन की परीक्षा शुरू हो गयी है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से जेईई मेन तीसरे चरण (अप्रैल) की परीक्षा अलग-अलग शिफ्ट्स में 27 जुलाई तक 334 शहरों के 828 परीक्षा केंद्रों में ली जायेगी. परीक्षा 20, 22, 25 और 27 जुलाई को होगी. जेईई मेन परीक्षा के लिए कुल 709519 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन किया है.

मेन पेपर में दो स्लॉट हैं जो सुबह नौ से 12 बजे और दोपहर तीन से शाम छह बजे के बीच आयोजित होगी. वहीं स्टूडेंट्स को निर्देश दिया गया है कि वो सेंटर पर दो घंटे पहले पहुंचें. पहली पाली में परीक्षार्थियों का प्रवेश 8:30 बजे तक ही होगी. वहीं, दूसरी पाली में 2:30 बजे तक प्रवेश मिलेगा. बता दें कि बिहार के सात शहरों पटना, गया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया, आरा व दरभंगा में परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं जहां परीक्षार्थी शामिल होंगे.

इसे भी पढ़ें :स्कूल खोलने की पहल करे सरकार, एम्स निदेशक डॉ रणदीप गुलेरिया ने कहा- बच्चों की इम्युनिटी है मजबूत

कोरोना गाइडलाइन्स को देखते हुए शहरों में जेईई की मेन परीक्षा शुरू की गयी है जिसे छात्रों को पालन करना होगा. इसके तहत परीक्षार्थियों को यह बताना होगा कि क्या वे पिछले 14 दिनों में किसी कोविड-19 रोगी के निकट संपर्क में आये हैं या नहीं? उन्हें यह बताना होगा कि क्या उन्होंने अपनी जेईई मेन से पहले पिछले 14 दिनों में एक अलग शहर की यात्रा की है या नहीं?

और इसके साथ ही परीक्षार्थियों को सेल्फ डिक्लेरेशन अंडरटेकिंग पर अपने हाल के यात्रा के बारे में और स्वास्थ्य की स्थिति का उल्लेख करना होगा. इसके अलावा परीक्षार्थियों को जेईई मेन के एडमिट कार्ड पर सेल्फ डिक्लेरेशन अंडरटेकिंग भरना होगा. परीक्षार्थियों को बताना होगा कि पिछले 14 दिनों में खांसी, बुखार, सांस फूलना, गले में खराश या नाक बहना, शरीर में दर्द, फ्लू जैसे लक्षण नहीं हैं. अगर इनमें से कोई एक भी लक्षण है तो, उसे बताना होगा.

इसे भी पढ़ें :होम क्वारंटाइन से बचने के लिए नहीं करा रहे कोरोना जांच, बढ़ सकता है संक्रमण का खतरा

Related Articles

Back to top button