
Patna. बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं. लेकिन विधानसभा चुनाव से पहले ही बिहार में सियासी मैदान तैयार हो गया है. रविवार को जेडीयू ने अपनी पार्टी के वरिष्ठ नेता श्याम रजक को पार्टी से निष्कासित कर दिया है. श्याम रजक बीते कुए दिनों से पार्टी की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे थे.
पार्टी विरोधी गतिविधि में शामिल
श्याम रजक पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लग रहा था. जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा है कि श्याम रजक दल पिछले कुछछ दिनों से दल विरोधी काम में संलिप्त थे. इसलिए उन्हें पार्टी से निकाल दिया गया है.
Patna: Bihar Industries Minister Shyam Rajak expelled from his party Janata Dal (U) pic.twitter.com/cJvCq3vULL
— ANI (@ANI) August 16, 2020
सूत्रों का कहना है कि श्याम रजक सोमवार को मंत्री पद से भी इस्तीफा देने वाले थे. इससे पहले ही पार्टी ने उन्हें निलंबित कर दिया.
आरजेडी में हो सकते हैं शामिल
सूत्रों का कहना है कि श्याम रजक आरजेडी में शामिल हो सकते हैं. हालांकि इस संबंध उन्होंने अभी कोई आधिरारिक बयान नहीं दिया है. बता दें कि श्याम रजक राष्ट्रीय जनता दल को छोड़कर भी जेडीयू में शामिल हुए थे.
पार्टी से रजक थे नाराज
श्याम रजक ने कहा था कि वे सोमवार को अपने नए फैसले की घोषणा करेंगे. उनका झगड़ा किसी से नहीं है. लड़ाई विचारधारा की है. ‘मैं बाबा साहब भीम राव अंबेडकर व पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की तस्वीर के नीचे बैठने वाला आदमी हूं.
इसे भी पढ़ें- Bihar Election 2020 से पहले RJD ने 3 विधायकों को पार्टी से बाहर निकाला
उनके सिद्धांतों पर आगे बढ़ता हूं. श्याम रजक की पार्टी से विदाई मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बड़ा झटका माना जा रहा है. वे पार्टी के बड़े दलित नेता थे.





I used to be able to find good info from your blog posts.
Good one! Interesting article over here. It’s pretty worth enough for me.
These are actually great ideas in concerning blogging.
Like!! Great article post.Really thank you! Really Cool.