JharkhandRanchi

जेसीएनएल 11 जिलों की ग्राम पंचायतों में उपलब्ध करायेगी वाइ-फाइ ब्रॉड बैंड सेवा

Ranchi: झारखंड सरकार राज्य के 11 जिलों की ग्राम पंचायतों में वाइ-फाइ ब्रॉड बैंड सेवा उपलब्ध करायेगी. झारखंड कम्युनिकेशन नेटवर्क लिमिटेड की तरफ से भारत ब्रॉड बैंड सेवा के दूसरे चरण में दुमका, जामताड़ा, गोड्डा, गढ़वा, चतरा, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसांवां, गुमला, सिमडेगा और पाकुड़ में ये सेवाएं उपलब्ध करायी जायेंगी. इसमें 2714 ग्राम पंचायतों में होरिजोंटल ऑफिस नेटवर्क स्थापित किया जायेगा. 311 ग्राम पंचायतों और 933 होरिजोंटल ऑफिस नेटवर्क के तहत दो एमबीपीएस स्पीड क्षमता की इंटरनेट सेवाएं दी जायेंगी. इसके लिए त्रिस्तरीय नेटवर्क भी स्थापित किया जा रहा है, ताकि पंचायत मुख्यालय, प्रखंड कार्यालय और जिला मुख्यालय तक की सेवाएं बगैर बाधा के स्थापित की जा सके.

इसे भी पढ़ें – अटल वेंडर मार्केट : मीडिया में खबर छपने के बाद रुका फर्जीवाड़ा, आरोपी कौन इसकी जांच तक नहीं, अब दुकानें बसाने की तैयारी

राज्य की 4413 ग्राम पंचायतों में उपलब्ध करानी है वाइ-फाइ सेवा

राज्य की 4413 ग्राम पंचायतों में वाइ-फाइ की सुविधा उपलब्ध करायी जानी है. पहले चरण में केंद्र सरकार के सार्वजनिक उपक्रम पावर ग्रिड कारपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने देवघर, बोकारो, हजारीबाग, कोडरमा, रामगढ़, साहेबगंज और रांची की 1417 ग्राम पंचायतों में ब्रॉड बैंड सेवाएं उपलब्ध करायी है. भारत ब्रॉड बैंड नेटवर्क लिमिटेड की तरफ से धनबाद, पूर्वी सिंहभूम, गिरिडीह, पलामू, लातेहार और लोहरदगा में ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क स्थापित किया गया है.

इसे भी पढ़ें – सुप्रीम कोर्ट से रोक हटने के बाद अब राज्य में संभव हो पायेगी सहायक प्रोफेसर पद पर नियुक्ति

Related Articles

Back to top button