Crime NewsPalamu

पलामू: बम फटने से तीन बच्चे समेत चार की मौत-तीन जख्मी

Palamu: जिले के मनातू थाना क्षेत्र अंतर्गत नौडीहा में बम फटने से तीन बच्चे समेत चार की मौत हो गई मरने वालों में बाप बेटे भी शामिल है. तीन लोग जख्मी हुए हैं जिन्हें इलाज के लिए एमआरएमसीएच में भर्ती किया गया है उनके शरीर पर कई जगह जख्म हुए हैं सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है बच्चों की मौत से उनके परिजनों में चीख पुकार मची हुई है. मृतकों में इश्तियाक अंसारी और उसका बेटा मजीद अंसारी, हजरत अंसारी का पुत्र शाहिद अंसारी, अकबर अंसारी का पुत्र वारिस अंसारी शामिल है. इश्तियाक अंसारी एक पुत्र शहादत, पुत्री अफसाना एवं रुखसाना दोनों जख्मी है.

नौडीहा गांव से आए ग्रामीणों ने बताया कि इश्तियाक अंसारी कबाड़ खरीदने का काम करता था. रविवार को भी उसने कई जगह से कबाड़ खरीदा था और अपने घर लाया था. सामान लाने के बाद घर पर उतार रहा था. इसी क्रम में अचानक धमाका हुआ और इश्तेयाक के चिथड़े उड़ गए, जबकि उसके बच्चों समेत आसपास के बच्चे जख्मी हो गए. प्रत्येक दर्शियों का कहना है कि फाइबर प्लास्टिक के कनेक्शन पाइप में बम था और इसकी जानकारी इश्तेयाक को नहीं थी. इश्तियाक को कबाड़ किसने बेचा इसके बारे में जानकारी स्पष्ट नहीं हो पाई है. पता लगाया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें: भाजपा प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी ने गांडेय में चलाया जनसंपर्क अभियान, ग्रामीणों से संवाद कर मांगा समर्थन

Related Articles

Back to top button