
Ranchi : जेबीवीएनएल ने दीपावली से लेकर छठ तक के लिये बिजली वितरण की तैयारी कर रखी है. इस दौरान निगम ने विद्युत कार्यापालक अभियंताओं को विशेष दिशा निर्देश दिया है. इसके तहत हर इलाके में 24 घंटे बिजली आपूर्ति की जानी है.
इसके साथ ही इस दौरान बिजली लाइन या ट्रांसफॉर्मर में खराबी होने पर शहरी क्षेत्रों में दो घंटे में मरम्मत करने का निर्देश दिया है. वहीं ग्रामीण इलाकों में 24 घंटे के भीतर मरम्मत की जानी है. इसके लिये निगम के टीडब्लयूआर सेंटरों से अतिरिक्त उपकरण आदि सब स्टेशनों में पहुंचा दिये गये हैं. साथ ही एजेंसियों के जरिये कार्यरत बिजली कर्मियों को भी इस दौरान इंजीनियरों के साथ तैयार रहने का निर्देश दिया गया है.
इसे भी पढ़ें :महाराष्ट्र में पूर्व गृहमंत्री की गिरफ्तारी के बाद उपमुख्यमंत्री पवार की 1000 करोड़ की संपत्ति सीज
पहले से की गयी है तैयारी
जेबीवीएनएल के रांची आपूर्ति क्षेत्र से जानकारी मिली कि इसके लिये पहले से तैयारी की गयी है. अधिक पेड़ वाले इलाकों में पेड़ों की टहनियों की कटाई की गयी. साथ ही बिजली व्यवस्था के लिये आवश्यक वस्तुएं सब स्टेशनों में उपलब्ध करा दी गयी है. निगम की तैयारी है कि आने वाले कुछ दिनों तक लोगों को निर्बाध बिजली आपूर्ति की जाये. इसके लिये शहरी से लेकर ग्रामीण इलाकों तक में तैयारी की गयी है.
बता दें निगम की ओर से कुछ दिनों पहले ही निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिये निर्देश दिया गया था. जिसमें शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के लिए बिजली मरम्मत करने के लिये समय निर्धारित किया गया था.
इसे भी पढ़ें :झारखंड की ई-गर्वनेंस की सेवाएं राष्ट्रीय स्तर पर दिखायेंगी कमाल, 4400 से भी ज्यादा नगर निकायों में होंगी इस्तेमाल
अभी औसतन तीन घंटे हो रही बिजली कटौती
फिलहाल राजधानी में प्रतिदिन औसतन तीन घंटे बिजली कटौती की जा रही है. बिजली कटौती शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में की जा रही है. इसका मुख्य कारण मरम्मत और लोड शेडिंग है. ऐसे में निर्बाध बिजली आपूर्ति के आदेश के बाद लोगों को राहत मिलेगी.
इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा से मिलने जा रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, हाथ में तीन फ्रैक्चर




