ChaibasaJamshedpurJharkhandKhas-Khabar

Tata Bluescope News: अपने एजुकेशन को अपग्रेड करनेवाले टाटा ब्लूस्कोप कर्मचार‍ियों को मिलेगा इंक्रीमेंट, प्रबंधन और यूनियन के बीच बनी सहमति

Jamshedpur: टाटा ब्लूस्कोप के कॉन्फ्रेंस रूम में शुक्रवार को यूनियन और मैनेजमेंट के बीच संयुक्त बैठक हुई जिसमें वेज के बचे हुए दो मुद्दे- लांग सर्विस अवॉर्ड और हायर एजुकेशन पॉलिसी पर हस्ताक्षर हुआ. समझौता के तहत हायर एजुकेशन पॉलिसी के अंतर्गत जिसने भी अपना एजुकेशन अपग्रेड किया है, उसे एक इंक्रीमेंटल वैल्यू का बेनिफिट मिलेगा जबकि लांग सर्विस अवार्ड के अंतर्गत कर्मचारी की नौकरी 10 साल पूरा होने पर 15 ग्राम चांदी का सिक्का दिया जाएगा. 15 साल की सेवा पर 20 ग्राम चांदी का सिक्का और 20 साल पर 30 ग्राम चांदी का सिक्का और एक हजार रुपया दिया जाएगा. इसी तरह हर पांच साल पर यह बढ़ता जाएगा.

वेज पर हस्ताक्षर मैनेजमेंट की तरफ से टाटा ब्लूस्कोप के वीपी डॉक्टर आशीष भादुरी, सी एचआरओ नीना बहादुर, चीफ एचआर अनीता पनक्कल, एजीएम राजेश त्रिपाठी और ऋचा पांडेय जबकि यूनियन की तरफ से अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय, कार्यकारी अध्यक्ष विजय खान, महामंत्री संजय सिंह, डिप्टी प्रेसीडेंट कमलेश साहू, अभिषेक श्रीवास्तव, हुसैन कादरी, हेमंत भाकुनी, शशि कांत वर्मा, संतोष साहू, रवि उपाध्याय, निशांत गौतम, प्रवीण राय, अनुपम आदि उपस्थित रहे.

ये भी पढ़ें- जमशेदपुर के पूर्व सांसद डॉक्‍टर अजय कुमार ने की पेंशन छोड़ने की पेशकश, पीएम नरेंद्र मोदी के समक्ष रखी ये चुनौती, कमेंट्स पढ़कर हंस उठेंगे

Related Articles

Back to top button