
Ranchi: झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति (जेबीकेएसएस) के अध्यक्ष और गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र के उम्मीदवार जयराम महतो की अग्रिम जमानत याचिका पर मंगलवार को अपर न्यायायुक्त अमित शेखर की कोर्ट ने फैसला सुनाया है. कोर्ट ने जयराम महतो को राहत नहीं देते हुए उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी.
नामाकंन के दिन गिरफ्तार करने पहुंची थी पुलिस
जयराम महतो के खिलाफ रांची पुलिस ने रांची के नगड़ी थाना में दर्ज कांड संख्या 48/2022 में वारंट लिया है. गौरतलब है कि जिस दिन जयराम महतो अपना नामांकन दाखिल करने गये थे उस दिन रांची पुलिस वारंट लेकर जयराम महतो को गिरफ्तार करने पहुंच गई थी. हालांकि जयराम ने नामांकन के बाद जनसभा को संबोधित किया और फिर पुलिस को चकमा देकर वहां से निकल गये थे.




