
Giridih : गिरिडीह के गांडेय थाना इलाके के चतरा गांव में बुधवार को एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला. मृतक का पहचान बिहार के जमुई जिला के चकाई थाना इलाके के रागमतिया गांव निवासी 40 वर्षीय कमरू पुजहर के रूप में की गयी. उसकी हत्या गला रेत कर की गयी है. इस दौरान जानकारी मिलने के बाद गांडेय थाना प्रभारी भी पुलिस जवानों के साथ घटनास्थल पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली. हालांकि हत्या के कारणों का फिलहाल कोई कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है. इस बात को लेकर भी हैरानी है कि कमरू की हत्या का कारण क्या है जबकि वो बिहार के जमुई जिले का रहनेवाला है. इधर जानकारी मिलने के बाद काफी संख्या में ग्रामीण जुटे थे. ग्रामीणों की मौजूदगी में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भिजवाया.
इसे भी पढ़ें – धनबाद में अपराधियों ने जमीन कारोबारी को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती



