
Chakradharpur: छात्र समाज और देश के भविष्य हैं। आज गुरू से बेहतर कोई पथप्रदर्शक नहीं होता हैं, उक्त उक्त बातें पोड़ाहाट एसडीओ रीना हंसदा ने कहा। वे मंगलवार को पोड़ाहाट स्टेडियम में मारवाड़ी प्लस टू विद्यालय का वार्षिकोत्सव समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के तौर पर संबोधित कर रही थी। एसडीओ ने कहा कि आज छात्र पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद, नाच-गान, ड्राइंग किसी भी क्रियाकलाप में अपना रूचि रखते हैं उस पर आप निखारें। आप को मंजिल अवश्य मिलेगा। छात्र कभी भी खुद को कभी कमजोर न समझें। सभी काबिल होते हैं, इसलिए अपनी प्रतिभा, काबिलियत को पहचानें। अवसर का सदुपयोग कर अपना सर्वांगीण विकास करें। केवल अपना ही विकास नहीं, बल्कि समाज को भी बदलने में कुछ अवश्य दें। इस से पहले एसडीओ रीना हंसदा ने वार्षिकोत्सव समारोह का दीप जला कर विधिवत उद्घाटन किया.
इसे भी पढ़ें: चक्रधरपुर में पशुपालन विभाग द्वारा प्रखंड के 68 लाभुकों के बीच बत्तख चूजा का किया वितरण
इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांधा। सीमा कुंभकार ग्रुप ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। संजना ग्रुप ने स्वागत नृत्य, विवेक ग्रुप ने नागपुर कर कोरा नृत्य, दीपिका ग्रुप पुराने गीत पर नृत्य, संजना राउत ग्रुप ने संबलपुरी नृत्य, मंजू हेम्ब्रम ग्रुप ने संथाली नृत्य, करण ग्रुप ने रट्टामार नृत्य, वर्षा ग्रुप ने अमी झुमुर-झुमुर रानी नृत्य, तमन्ना महतो ग्रुप ने कुड़माली नृत्य, बुनु पुरती ग्रुप ने हम इंडिया वाले नृत्य, वाणिज्य संकाय ने दहेज एक अभिशाप नाटक प्रस्तुत कर मन मोहा। वहीं छात्रा मोनिका प्रमाणिक ने शिक्षा और विद्यालय तथा गुरूवारी सामड ने शिक्षा के महत्व पर अपना विचार प्रस्तुत किया।वार्षिकोत्सव के दौरान वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरण किया गया। क्रिकेट में कक्षा नौवीं व दसवीं के विजेता व उप विजेता, ग्यारहवीं व बारहवीं के विजेता व उप विजेता, फुटबाल बालक-बालिका कक्षा नौवीं व दसवीं के विजेता व उप विजेता, ग्यारहवीं व बारहवीं के विजेता व उप विजेता तथा कबड्डी बालक-बालिका कक्षा नौवीं व दसवीं के विजेता व उप विजेता, ग्यारहवीं व बारहवीं के विजेता व उप विजेता टीमों को अतिथियों ने पुरस्कार देकर उत्साहवर्धन किया।मोके पर समारोह में विद्यालय की प्रधान शिक्षिका सोसन प्रभावती खेस, उत्तम कुमार गुप्ता, पूर्व प्रभारी गोपबंधु नंदा, ओमप्रकाश महतो, डा रामचंद्र पाठक, गणेश्वर महतो, अरूण कुमार, सुलोचन प्रधान, लीला प्रसाद, विद्या प्रधान समेत विद्यालय के शिक्षक, शिक्षिकाएं, अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।





