Crime News

जमशेदपुर : सिदगोड़ा में शादी समारोह में घुसकर ढ़ाई लाख के जेवरात उड़ाए, दो महिलाओं से पूछताछ

Jamshedpur : सिदगोड़ा थाना अंतर्गत सूर्य मंदिर के सोन मंडप एक शादी समारोह में घुसकर करीब ढ़ाई लाख के जेवरात की चोरी का मामला सामने आया है. इस मामले की जांच में जुटी पुलिस दो महिलाओं से थाने में पूछताछ कर रही है. घटना बीते ग्यारह फरवरी की रात दस से ग्यारह बजे की है, जिसकी शिकार मुजफ्फरपुर के कदानी सरइया की रहनेवाली आशा चौधरी बनी.

वह बेटी की शादी समारोह में शामिल होने पहुंची थी. उसी बीच जयमाला का कार्यक्रम शुरू होता देखकर उन्होंने कमरे में जेवरात छोड़ दिए और जयमाला देखने के लिए चली गयी थी. जब वापस कमरे में लौटी तो उन्होंने सोने के जेवरात वाला बैग गायब पाया. उसमें सोने चेन, कान का टॉप, बाली, झूमका, मंगलसूत्र, पायल, नाक की फुल्ली समेत करीब ढ़ाई लाख रुपये के जेवरात थे. इस मामले में परिवार के लोगों से पूछताछ करने पर कोई जानकारी नहीं मिली. उसके बाद भुक्तभोगी महिला ने थाने में जाकर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

ये भी पढ़ें: जमशेदपुर : पटमदा में आजसू नेता के घर डकैती मामले में धनबाद का असगर गिरफ्तार, पुलिस को सरगर्मी से थी तलाश

Related Articles

Back to top button