
Ranchi : पुलिस संस्मरण दिवस पर आज गुरुवार को डोरंडा स्थित जैप वन परिसर में डीजीपी नीरज सिन्हा ने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी. इस दौरान देश की आंतरिक सुरक्षा में जान गंवाने वाले रांची सहित झारखंड के वीर शहीदों को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई. डीजीपी सहित अन्य अधिकारियों ने शहीदों के परिवार के बीच दु:ख बांटने की कोशिश भी की.
इसे भी पढ़ें : जेपीएससी की संयुक्त सहायक अभियंता सीधी भर्ती मुख्य प्रतियोगिता परीक्षा 22 से
डीजीप ने इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य गठन यानी साल 2000 से अब तक कई अधिकारी और जवान आंतरिक सुरक्षा में अपनी जान गवाएं हैं. डीजीपी ने पुलिस पदाधिकारी और जवानों की शहादत को याद करते हुए कहा कि हम उन शहीद पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को याद कर रहे हैं,जिन्होंने समाज में शांति व विधि-व्यवस्था बनाये रखने के लिए उग्रवादियों-अपराधियों से लोहा लेते हुए अपना बलिदान दिया है.

21 अक्टूबर 1959 को लद्दाख के हॉट स्प्रींग में चीनी सेना के आक्रमण में सीआरपीएफ अधिकारी करम सिंह अपने 20 साथियों के साथ शहीद हो गए थे। तब से 21 अक्टूबर को पुलिस संस्मरण दिवस मनाया जाता है.




