RanchiSports

1St हॉकी इंडिया जूनियर महिला एवं पुरुष ईस्ट जोन हॉकी चैंपियनशिप 2023 के लिए झारखंड टीम का हुआ ट्रायल

Ranchi: 19 से 26 मार्च तक खूंटी, झारखंड में प्रथम हॉकी इंडिया जूनियर महिला एवं पुरुष  ईस्ट जोन हॉकी चैंपियनशिप 2023 का आयोजन होना है. इसके लिए गुरुवार को झारखंड टीम के गठन हेतु बरियातू गर्ल्स हाई स्कूल, रांची स्थित एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में ट्रायल किया गया. झारखंड महिला एवं पुरुष जूनियर हॉकी खिलाड़ियों के इस चयन ट्रायल के आधार पर  दोनों वर्गों (महिला, पुरुष) से 25-25 खिलाड़ियों का चयन किया गया है. 2 दिनों के बाद विशेष प्रशिक्षण शिविर हॉकी झारखंड द्वारा आयोजित किया जायेगा. इसके बाद इनमें से बेहतर 18-18 खिलाड़ियों को चयनित कर जूनियर झारखंड टीम से खेलने का अवसर दिया जाएगा. चयन में मुख्य रूप से हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह के अलावा  माईकल लाल, दशरथ महतो, जयंत केरकेट्टा सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें: रामगढ़ का रण: सुनीता चौधरी की जीत में पोस्टल बैलेट की भी रही भूमिका, कुल पोस्टल बैलेट वोट का 54.1 फीसदी मिला वोट 

Related Articles

Back to top button