ChaibasaJamshedpurJharkhand

Jamshedpur Rainfall: 15 मिनट की बारिश में जमशेदपुर की सड़कों पर भर गया पानी, ड्रेनेज सिस्टम की खुली पोल, मानगो में लगा भारी जाम, साकची में कई दुकानों में घुसा पानी

Jamshedpur: जमशेदपुर में गुरुवार को रुक–रुक कर हो रही बारिश के कारण शहर की सड़कें पानी से लबालब भर गई हैं. मात्र 15 मिनट हुई इस बारिश ने शहर के ड्रेनेज सिस्टम की पोल खोलकर रख दी है. वहीं बारिश रुकने के बाद सड़कों पर लंबा जाम लग गया है. मानगो गोलचक्कर से न्यू पुरुलिया रोड, ओल्ड पुरुलिया रोड और डिमना रोड में लंबा जाम लगा हुआ है वहीं साकची को ओर भी जाम लग गया है. शहर की अन्य सड़कों पर भी जाम है. वहीं मानगो पुल पर भी पानी भर गया है. इधर, साकची स्ट्रेट माइल रोड में बीते दिनों ही उपयुक्त ने अतिक्रमण हटवाया था. गुरुवार को सड़क के किनारे फुटपाथ बनाने का काम भी शुरू कर दिया गया है. काम शुरू करने के पहले संजय मार्केट और शालिनी मार्केट से निकलने वाली नाली को बंद कर दिया गया है. बारिश होने से मार्केट के अंदर से पानी नहीं निकला जिससे पानी मार्केट की दुकानों में घुस गया. पानी घुसने से दुकानकर परेशान हो गए हैं. दुकानदार खुद पानी निकालने में व्यस्त हो गए.

ये भी पढ़ें- Jamshedpur Electric theft : व्यवस्था में सुधार होते ही बिजली चोरी रोकने में जुटा विभाग, पूरे कोल्हान में ताबड़तोड़ छापेमारी, अवैध कनेक्शन लेनेवालों में हड़कंप

Related Articles

Back to top button