Crime NewsJamshedpurJharkhand

Jamshedpur : साइबर थाना के राजीव रंजन कुमार बने मानगो थाना प्रभारी, जिले के चार थानों में हुआ पदस्थापन

Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिले में एसएसपी प्रभात कुमार ने प्रभार में चल रहे तीन थानों समेत टेल्को सर्किल इंस्पेक्टर का पदस्थापन किया है. इसकी लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है. जारी अधिसूचना के अनुसार टेल्को सर्किल इंस्पेक्टर राम कुमार वर्मा को परसुडीह थाना की कमान सौंपी गई है वहीं साइबर थाना में योगदान दे रहे अशोक कुमार राम को कदमा थाना का प्रभारी बनाया गया है. इसके अलावा साइबर थाना के ही राजीव रंजन कुमार को मानगो की कमान सौंपी गई है. वहीं पुलिस लाइन में योगदान दे रहे नित्यानंद महतो को टेल्को सर्किल इंस्पेक्टर बनाया गया है. बता दे कि बीते दिनों मानगो थाना प्रभारी विनय कुमार और परसुडीह थाना प्रभारी विमल किंडो प्रशिक्षण के लिए गए है वहीं कदमा थाना प्रभारी मनोज ठाकुर का भी ट्रांसफर हो गया था. तब से ही ये तीन थाने प्रभार पर चल रहे थे.

Related Articles

Back to top button