
Jamshedpur: शहर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र भुइयांडीह में 29 अप्रैल की रात हुई गैंगवार मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है. सीतारामडेरा पुलिस ने कल्लू राय के सहयोगी गोलमुरी टुइलाडूंगरी के बिल्डर तैयब खान फिरोज आलम, शाहिल आदिल, विपिन शर्मा और राजीव राम को रविवार देर रात घाघीडीह सेंट्रल जेल भेज दिया. सभी को शनिवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया था.
इसे भी पढ़ेंःमौसम विभाग की चेतावनी: अगले चार दिनों तक राज्य के कई इलाकों में वज्रपात, बारिश व तेज हवा
मिली जानकारी के अनुसार, बिल्डर तैयब और लड्डन खान का हल्दीपोखर कोवाली में क्रशर है. इस धंधे में सुधीर दुबे और कल्लू राय पार्टनर हैं. क्रशर से जुड़ जाने के कारण रिंकू और लड्डन का रूतबा बढ़ गया था. दोनों अपराधियों को संरक्षण देते थे.
हथियार और वाहन उपलब्ध कराते थे. बता दें कि इससे पहले पुलिस ने राकेश राय उर्फ कल्लू, नारायण ठाकुर, अनुराग कुमार गुप्ता, अजय कुमार उर्फ अप्पू राय, पंकज दुबे और राजा को गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है.
अखिलेश गैंग के कन्हैया सिंह और उसके छह साथियों पर मामला हुआ दर्ज
सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भुइयांडीह पटेल नगर नीतिबाग कॉलोनी रोड नंबर दो में बुधवार की रात तकरीबन पौने 11 बजे हुए गैंगवार में अब अखिलेश गैंग के कन्हैया सिंह और उसके छह अन्य साथियों पर सीतारामडेरा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है.
सुधीर दुबे गैंग के कल्लू राय के आवेदन पर कन्हैया सिंह, सचिन सिंह, सोमनाथ सिंह, विक्रम मिश्रा, राजकुमार मंडल, अंशु चौहान, सोनू सिंह और आशीष तिवारी पर नामजद केस किया गया है. इन सभी से पुलिस ने टीएमएच हॉस्पिटल में पूछताछ कर रही है.
सीतारामडेरा पुलिस और मामले की जांच में जुटे डीएसपी ने टीएमएच जाकर कन्हैया सिंह और उसके साथियों से लंबी पूछताछ की है. ये सभी नामजद अभियुक्त टीएमएच में इलाजरत हैं. अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद पुलिस इन सभी को जेल भेजेगी. इन पर नामजद प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस टीएमएच में इन सभी आरोपियों की निगरानी कर रही है.
इसे भी पढ़ेंःदिल्ली: कापसहेड़ा के बिल्डिंग में 17 और लोगों में संक्रमण की पुष्टि, कुल 58 केस
दोनों गिरोहों के बीच हुई थी गोलीबारी
बता दें कि 29 अप्रैल की रात करीब 11 बजे सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भुइयांडीह स्थित नीतिबाग कॉलोनी के पास अखिलेश सिंह गिरोह के लोगों पर गोलियां चलायी गयी थी. अखिलेश गिरोह से अलग हटकर गिरोह बनाने वाले सुधीर दुबे ने यह फायरिंग की थी. जिसमें अखिलेश सिंह गिरोह का मुख्य शूटर कन्हैया सिंह सहित कई घायल हो गये थे.
इसे भी पढ़ेंः#Delhi के सीएम ने बड़ा सच स्वीकार किया है, #Corona कहीं नहीं जा रहा, हमें इसके साथ रहने के लिये तैयार होना होगा




