
New Delhi: देश में लॉकडाउन का तीसरा फेज सोमवार से शुरू हो गया है. रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन के हिसाब से इलाके में छूट के साथ कोरोना के खिलाफ जंग जारी है.
Total number of #COVID19 positive cases in India rises to 42,533 including 29,453 active cases,11,707 cured/discharged/migrated and 1373 deaths: Ministry of Health and Family Welfare pic.twitter.com/zqwLyTceUO
— ANI (@ANI) May 4, 2020
देश में संक्रमितों का आंकड़ा 42 हजार को पार कर चुका है. वहीं 1373 लोगों की जान अबतक जा चुकी है.
24 घंटे में 2500 से ज्यादा नये केस
देश में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है. पिछले 24 घंटे की बात करें तो 2553 नये केस सामने आये हैं. जो एक दिन में कोरोना पॉजिटिव की सबसे अधिक संख्या है. वहीं 72 लोगों की जान इस वायरस के कारण जा चुकी है.
2553 new #COVID19 cases and 72 deaths have been reported in the last 24 hours. https://t.co/9FOQGelLK2
— ANI (@ANI) May 4, 2020
अब तक 42 हजार 533 कंफर्म केस की पुष्टि हो चुकी है. इसमें 13 73 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 11 हजार 707 लोग ठीक हो चुके हैं. देश में अभी 29 हजार 453 एक्टिव केस हैं. संक्रमण के कुल मामलों में 111 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं.
दिल्ली में छह डॉक्टरों में संक्रमण की पुष्टि
देश की राजधानी दिल्ली में संक्रमण के केस बढ़ रहे हैं. उत्तर दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी) द्वारा संचालित अस्पतालों में छह चिकित्सकों और कोविड-19 मरीजों के संपर्क में आए तीन लोगों समेत नौ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं.
हिंदू राव अस्पताल के तीन चिकित्सक और कस्तूरबा अस्पताल के भी उतने ही डॉक्टर कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं. अधिकारी ने बताया कि एनडीएमसी द्वारा संचालित हिंदू राव अस्पताल में काम करने वाली दो नर्सों के पति भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं.
अधिकारी ने बताया कि एक मरीज, जिसे हिंदू राव अस्पताल के ओपीडी द्वारा भेजा गया था, वह भी खतरनाक वायरस से संक्रमित पाया गया है. हिंदू राव अस्पताल में कोरोना वायरस से संक्रमित कुल कर्मचारियों की संख्या छह है.
कस्तूरबा अस्पताल में, दो स्नातकोत्तर छात्र एक सप्ताह के भीतर कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे. अस्पताल में संक्रमित कर्मचारियों की संख्या पांच है. अधिकारी ने कहा कि सभी संक्रमितों को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है. रविवार को 427 नए मामले सामने आए हैं. अब मरीजों की संख्या 4 हजार 549 हो गई है.
इसे भी पढ़ेंःदिल्ली: कापसहेड़ा के बिल्डिंग में 17 और लोगों में संक्रमण की पुष्टि, कुल 58 केस
आज से लॉकडाउन में जोन के हिसाब से छूट
देश कई जिलों में कुछ छूटों के साथ राष्ट्रीय लॉकडाउन का तीसरे चरण शुरू हो गया है. लेकिन निषिद्ध क्षेत्रों में प्रतिबंध जारी रहेंगे.
वहीं रविवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली को फिर से खोलने का वक्त आ गया है और लोगों को कोरोना वायरस के साथ जीने के लिये तैयार रहना होगा. उन्होंने लॉकडाउन 3.0 के दौरान रेड जोन के लिये केंद्र द्वारा निर्धारित सभी छूट राष्ट्रीय राजधानी में देने की घोषणा की.
केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली लॉकडाउन हटाने के लिये तैयार है. उन्होंने ऑनलाइन मीडिया ब्रीफिंग में कहा कि दिल्ली सरकार केंद्र को यह सुझाव देगी कि शहर में सिर्फ निरुद्ध क्षेत्र को ‘रेड जोन’ घोषित किया जाए, न कि पूरे जिले को. वर्तमान में दिल्ली के सभी 11 जिले ‘रेड जोन’ घोषित किये गये हैं.
इसे भी पढ़ेंःमौसम विभाग की चेतावनी: अगले चार दिनों तक राज्य के कई इलाकों में वज्रपात, बारिश व तेज हवा




