
Jamshedpur : जमशेदपुर के साकची स्थित रविंद्र भवन सभागार में मंगलवार को जिला स्तरीय एक दिवसीय मातृत्व एवं शिशु स्वास्थ्य प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें जिलेभर की आंगनबाड़ी सेविकाएं, सहियायें, सीडीपीओ एवं सुपरवाइजर मौजूद रहीं. शिविर में बतौर मुख्य अतिथि उपायुक्त विजया जाधव ने शिरकत की. अपने संबोधन में उपायुक्त ने आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं सहियाओं के कार्यों की सराहना करते हुए अंतिम महिलाओं तक स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने की अपील की. उन्होंने बताया कि आज उनके प्रयासों से शिशु एवं मातृत्व मृत्यु दर में कमी आयी है, लेकिन उसमें अभी और सुधार की जरूरत है. उन्होंने सभी से निष्ठापूर्वक अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की अपील की. वहीं ग्रामीण क्षेत्र की सेविकाओं एवं सहियाओं की समस्याओं को वरीय पदाधिकारियों तक पहुंचाने एवं जल्द समाधान होने की बात कही.
ये भी पढ़ें- JAMSHEDPUR : को-ऑपरेटिव कॉलेज में मना योग दिवस, बिष्टुपुर जुस्को स्कूल में बच्चों को कराया गया योगाभ्यास




