Crime NewsJamshedpurJharkhand

जमशेदपुर : शनिचर की रात काल बनी स्कार्पियो ने दो रिक्शा चालकों समेत तीन को रौंदा, स्कूटी-बाइक भिड़ंत में दो घायल

साकची शीतला मंदिर के पास हुई घटना, पुलिस अफसर की बेटी के नाम पर रजिस्टर्ड है स्कॉर्पियो, नशे में था चालक

Jamshedpur : जमशेदपुर के साकची थाना अंतर्गत शीतला मंदिर के समीप ऑटो- रिक्शा स्टैंड के समीप शनिवार की रात रफ्तार का कहर देखने को मिला.  एक अनियंत्रित स्कार्पियो चालक ने दो रिक्शा चालकों को रौंद दिया, जबकि एक मोटरसाइकिल सवार को हल्की चोटें आयी है. घटना के बाद सड़क पर सनसनी फैल गयी. आनन- फानन में सभी घायलों को एमजीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां एक की हालत चिंताजनक बनी हुई है. घायलों का नाम विजय यादव और गोविंद यादव बताया जा रहा है.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार में अनियंत्रित स्कॉर्पियो (JH 05AU- 2696) ने अचानक सड़क पार कर रहे दो रिक्शा चालकों और एक बाइक सवार सहित तीन लोगों को अपनी चपेट में ले लिया. किसी को कुछ समझ में आता, तब तक सड़क पर कोहराम मच गया. हालांकि स्थानीय लोगों ने स्कार्पियो सवार को धर-दबोचा. बताया जा रहा है कि चालक नशे में धुत था. उसने अपना नाम नरेश बताया. स्कॉर्पियो में पुलिस का लोगो लगा हुआ था. बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो किसी संध्या तिवारी के नाम से रजिस्टर्ड है. सूत्रों के अनुसार स्कॉर्पियो झारखंड पुलिस के एक बड़े अधिकारी की बेटी के नाम पर रजिस्टर्ड है. सूत्र बताते हैं कि अधिकारी एंटी करप्शन ब्यूरो में पदस्थापित हैं. फिलहाल सभी घायलों का इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा है. वहीं पुलिस स्कॉर्पियो को जप्त करते हुए चालक को अपने साथ थाना ले गयी है.

न्यू बारीडीह कदानी रोड मक्खन होटल के सामने टक्कर

इधर न्यू बारीडीह कदानी रोड मक्खन होटल के सामने सड़क दुर्घटना में दो व्यक्ति घायल हो गए. स्कूटी संख्या जेएच 05 बी एल6353 पर सवार बारीडीह बस्ती निवासी राम प्रसाद मक्खन होटल के पास पहुंचे, तभी पीछे से तेज गति से आ रहे मोटरसाइकिल (जेएच 05 एएस) पर सवार हुरलूंग बस्ती निवासी रोहित सिंह ने उन्हें टक्कर मार दी. संतुलन बिगड़ने से दोनों बीच सड़क पर गिर कर  घायल हो गये. भाजपा कार्यकर्ता कुलदीप सिंह एवं सिख यूथ ब्रिगेड के अध्यक्ष सरदार रंजीत सिंह ने गोलमुरी थाना को इसकी सूचना दी.  मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को इलाज के लिए पहले टिनप्लेट अस्पताल और फिर सरकारी अस्पताल ले गयी.

इसे भी पढ़ें – Jamshedpur : देशव्यापी हड़ताल को लेकर टिस्को साकची गेट, टिनप्लेट और बारीडीह बाजार में नुक्कड़ सभा

Related Articles

Back to top button