JamshedpurJharkhand

जमशेदपुर : मानगो भाजपा मंडल ने विद्युत कार्यालय के समक्ष किया प्रदर्शन, बिजली की समस्याओं को लेकर जताई नाराजगी

Jamshedpur : जमशेदपुर में व्याप्त बिजली की समस्याओं को लेकर हर दिन जनता बेहाल हो रही है, मगर विभाग के उदासीन रवैया के कारण लोगों की समस्याओं का समाधान नहीं निकल रहा है. इधर शुक्रवार को मानगो भाजपा मंडल के नेताओं ने विद्युत कार्यालय पर गांधीवादी तरीके से प्रदर्शन कर विभाग की समस्याओं को लेकर गहरी नाराजगी जताई.

इस दौरान भाजपाइयों ने विभागीय पदाधिकारियों को गुलाब का फूल देकर क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया, हालांकि भाजपाइयों ने साफ कर दिया है, कि अगर गांधीवादी तरीके से उनकी मांगों पर विचार नहीं की जाती है तो आगे उग्र आंदोलन का मार्ग अपनाया जाएगा. इस संबंध में जानकारी देते मंडल अध्यक्ष विनोद राय ने बताया कि क्षेत्र में अनियमित बिजली, जर्जर पोल और तार की स्थिति अत्यंत दयनीय हो चली है बार-बार विभागीय पदाधिकारियों को पत्राचार करने के बाद भी समाधान निकलता नहीं देख आज गांधीवादी तरीके से इन्हें चेतावनी दी जा रही है. अगर फिर भी इनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया तो आगे आंदोलन का मार्ग अपनाया जाएगा. उन्होंने बताया कि साजिश के तहत भाजपाइयों की मांगों पर विचार नहीं की जा रही है. वहीं उन्होंने कहा विभागीय पदाधिकारी किसी के इशारे पर काम कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- पूजा सिंघल प्रकरण: साहेबगंज डीएमओ पहुंचे ईडी ऑफिस, खुलेंगे कई राज

Related Articles

Back to top button