
Jamshedpur : बारीडीह गुरुद्वारा में 324वां खालसा पंथ सृजना दिवस धूमधाम से मनेगा. इससे संबंधित तैयारियों को लेकर बारीडीह गुरुद्वारा कमेटी की बैठक प्रधान जसपाल सिंह की अध्यक्षता में हुई. गुरु पर्व के आयोजन को लेकर सदस्यों में भारी उत्साह रहा और बड़ी संख्या में उन्होंने बैठक में भागीदारी दी. सभी ने वाहेगुरु का धन्यवाद दिया और बैसाखी पर्व को बहुत ही धूमधाम और उल्लास से मनाने को लेकर अपने बहुमूल्य विचार रखे.
मुख्य सचिव सुखविंदर सिंह ने स्वागत करते हुए सदस्यों के योगदान और कार्यों के लिए सराहना की तथा आनेवाले दिनों में एकजुट रहकर सहयोग करने की अपील की ताकि वैशाखी पर्व समूह संगत के साथ धूमधाम से मनाया जा सके.
बैठक में तय हुआ कि बैसाखी के दिन सुबह 10.15 बजे अखंड पाठ का भोग, उसके उपरांत 10.30 से 12.30 तक कीर्तनी जत्थे कीर्तन गायन करेंगे. उसके उपरांत गुरु का अटूट लंगर संगत के बीच वितरित किया जायेगा. गुरुद्वारा साहिब में विद्युत सज्जा की जायेगी. मीटिंग में मुख्य तौर पर मीत प्रधान अवतार सिंह, कैशियर खुशविंदर सिंह, सविंदर सिंह, चेयरमैन मोहन सिंह, मुख्य सलाहकार सुरजीत सिंह खुशीपुर, सुखविंदर सिंह गिल, ऑडिटर कुलविंदर सिंह, कुलदीप सिंह, साधु सिंह, सतनाम सिंह, हरभजन सिंह गिल, हरजिंदर सिंह रिंकू, नौजवान सभा के प्रधान सुखराज सिंह सनी, स्त्री सत्संग सभा के प्रधान बीबी दलविंदर कौर, बलविंदर कौर, पूर्व प्रधान मनजीत कौर तथा अन्य सदस्य उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें – ACB ने rims में क्लर्क को घूस लेते हुए रंगे हाथ किया गिरफ्तार




