ChaibasaJamshedpurJharkhand

चाईबासा : सरहुल और रामनवमी पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित

Chaibasa :  जिले के विभिन्न प्रखंडों में सरहुल और रामनवमी पर्व के मद्देनजर शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देश पर हुई बैठक में संबंधित प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, थाना प्रभारी, मुखिया, मुंडा, मानकी, विभिन्न अखाड़ों के प्रतिनिधि सहित अन्य गणमान्य लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे. बैठक में उपस्थित लोगों से राज्य सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन कराने की अपील की गयी.

सरकार द्वारा जारी गाइडलाइंस की जानकारी देते हुए कहा गया कि सरहुल एवं रामनवमी में श्रद्धालु 100-100 के ग्रुप में निकल सकते हैं. जहां पर सभी ग्रुपों का मिलान होगा, वहां पर भी श्रद्धालुओं की अधिकतम संख्या 1000 से अधिक नहीं होनी चाहिए. शाम छह बजे तक सभी आयोजकों को धार्मिक जुलूस समाप्त करना होगा. साथ ही जुलूस में रिकॉर्डेड म्यूजिक और डीजे बजाने की सख्त मनाही होगी. जुलूस में शामिल लोगों को अपना-अपना हाथ सैनिटाइज करना होगा और हर वक्त मास्क पहने रखना होगा. उक्त आदेश का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों/प्रतिष्ठानों/संस्थानों के विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 एवं भारतीय दंड संहिता के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सकती है.

इसे भी पढ़ें – सरायकेला- खरसावां : उपायुक्त एवं एसपी के नेतृत्व में मजिस्ट्रेट समेत 50 से अधिक पुलिस टीम ने की सरायकेला मंडल कारा में छापेमारी

Related Articles

Back to top button