JharkhandLead NewsRanchiTOP SLIDER

ACB ने rims में क्लर्क को घूस लेते हुए रंगे हाथ किया गिरफ्तार, पेंशन की रकम से मांग रहा था रिश्वत

Bribery in RIMS, RIMS clerk arrested

Ranchi: रांची एसीबी की टीम ने रिम्स के लिपिक को रंगे हाथ रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार कुंदन कुमार को एसीबी ने 5000 घूस लेते हुए गिरफ्तार किया है. आरोपी से एसीबी की टीम पूछताछ कर रही है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार पेंशन शाखा में कार्यरत लिपिक कुंदन कुमार शैलेंद्र कुमार तिवारी से न्यू पेंशन योजना के तहत मिलने वाली रकम के लिए पांच हज़ार की रिश्वत मांगी थी. न्यू पेंशन योजना के तहत शैलेंद्र कुमार तिवारी को कुल ₹348578 मिलने वाला था.

शैलेंद्र कुमार तिवारी 31 जनवरी 2022 को रिटायर हो चुके हैं. शैलेंद्र कुमार तिवारी खेल गांव थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं. इस घटना की जानकारी शैलेंद्र तिवारी ने कल एसीबी को दी थी. एसीबी को जानकारी मिलने के बाद आज एसीबी की टीम ने कार्यवाई करते हुए कुंदन कुमार को घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है. कुंदन कुमार बरियातू थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं.

इसे भी पढ़ें : Lalu को निराशा: जमानत याचिका पर सुनवाई टली, जज के नहीं बैठने की वजह से हुआ ऐसा

Related Articles

Back to top button