ChaibasaJamshedpurJharkhand

Jamshedpur : कमजोर मानसून को देखते हुए उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

Jamshedpur : राज्य में कमजोर मानसून को देखते हुए भाजपा किसान मोर्चा ने गुरुवार को पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त विजया जाधव के माध्यम से राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन सौंपा है. ज्ञापन के माध्यम से भाजपाइयों ने बताया कि सूखा हो जाने के कारण खेती की संभावना क्षीण हो गयी है. अतः किसानों को रुपये 25,000 प्रति एकड़ का मुआवजा देने, पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था करने, वैकल्पिक फसल योजना बनाने एवं किसानों को कम पानी के फसल का बीज उपलब्ध कराने, बिजली बिल माफ करने, किसानों को डीजल में 50 फीसद अनुदान देने, किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से किसानों को रुपये दो लाख तक का ऋण उपलब्ध कराने, ऋण वसूली पर तत्काल रोक लगाने, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को लागू करने, धान अधिप्राप्ति की राशि का संपूर्ण भुगतान अविलंब करने की मांग की गयी है.

ये भी पढ़ें- कोडरमा : ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

Related Articles

Back to top button