
Jamshedpur : टाटा कमिंस का जमशेदपुर प्लांट शनिवार 18 जून को आंशिक रूप से ऑपरेशनल (फ्लेक्सी ऑफ) रहेगा. इस बारे में प्लांट हेड रामफल नेहरा की ओर से सर्कुलर जारी किया गया है. प्लांट हेड की ओर से जारी सर्कुलर में कहा गया है कि करेंट बिजनेस रिक्वारमेंट को देखते हुए रिसोर्स को मैनेज करने के लिए शनिवार को फ्लैक्सी ऑफ रखा गया है. इस दिन जिन ट्रेनीज और कर्मचारियों को काम पर बुलाया जायेगा, उनकी सूची अलग से विभागवार निकाली जायेगी. जिन्हें काम पर बुलाया जायेगा और वे काम पर नहीं आयेंगे, तो उनके लिए यह दिन छुट्टी का माना जायेगा. जो काम करेंगे, उनके लिए नॉर्मल काम होगा और वे अगले दो माह के अंदर एक दिन की छुट्टी ले सकेंगे.
ये भी पढ़ें- JAMSHEDPUR : चाकुलिया के घाघरा के ग्रामीणों की खुली किस्मत, अब खेतों में सालों भर लहलहायेंगे फसल




