
Jamshedpur: गैंगस्टर अखिलेश सिंह और सुधीर दुबे गिरोह के बीच हुई गोलीबारी के बाद शहर में गैंगवार की आशंका बढ़ गयी है. आनेवाले समय में गैंगवार की घटना हो सकती है. जमशेदपुर पुलिस के लिए आनेवाला समय चुनौतीपूर्ण हो सकता है.
गौरतलब है कि 29 अप्रैल की रात करीब 11 बजे सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भुइयांडीह स्थित नीतिबाग कॉलोनी के पास अखिलेश सिंह गिरोह के लोगों पर गोलियां चलायी गयी थी. अखिलेश गिरोह से अलग हटकर गिरोह बनाने वाले सुधीर दुबे ने यह फायरिंग की थी. जिसमें अखिलेश सिंह गिरोह का मुख्य शूटर कन्हैया सिंह सहित कई घायल हो गये थे.
इसे भी पढ़ें- कोरोना महामारी ने पैदा की आर्थिक संकट, मुकेश अंबानी समेत तमाम निदेशकों के वेतन में कटौती
छह लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया
गोलीबारी की घटना में शामिल सुधीर दुबे गिरोह के कल्लू राय समेत छह लोगों को पुलिस ने देर रात धालभूमगढ़ में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त काली रंग की स्कार्पियो जब्त कर ली है इसके अलावा फायरिंग में प्रयुक्त पिस्टल भी पुलिस ने बरामद किया है. पुलिस की टीम सभी को बिरसानगर थाना लेकर गयी है. फिलहाल बिरसा नगर थाना में सभी से पूछताछ की जा रही है.
इसे भी पढ़ें- #CoronaOutbreak: बिहार में 19 नये मामले, मरीजों की संख्या बढ़कर 422
अखिलेश सिंह की हत्या के लिए सुधीर दुबे ने मंगाई एके-47
बक्सर के सुधीर दुबे ने हजारीबाग जेल से छूटने के बाद दुमका जेल में बंद अखिलेश सिंह के खिलाफ बड़ा गिरोह तैयार किया था. उसने अखिलेश सिंह की हत्या के लिए पांच हथियार खरीदे थे. इनमें दो बरेटा और दो सीजेड कंपनी की पिस्तौल हैं.उसने नागालैंड से साढ़े तीन-तीन लाख रुपये में दो एके-47 खरीदे हैं.
सुधीर दुबे पहले अखिलेश सिंह गिरोह का सदस्य था. उसके लिए कई हत्याएं की. लेकिन हजारीबाग जेल जाने के बाद उसने अपना नया गिरोह खड़ा कर लिया. पिछले जनवरी महीने में जमशेदपुर पुलिस के द्वारा तीन दिनों के रिमांड पर लिए गये पलामू जिले का अपराधी सुजीत सिन्हा ने पुलिस के सामने यह खुलासा किया था.
सुधीर दुबे के खिलाफ सोनारी निवासी अमित सिंह की हत्या, साकची में अमित सिंह पर फायरिंग समेत एक दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं. वह अखिलेश सिंह का करीबी था,लेकिन जेल से रिहाई के बाद उसके तेवर बदल गये.
इसे भी पढ़ें- #Maharashtra: राज्यपाल ने उद्धव को MLC नामित करने का फैसला टाला, EC को चिट्ठी लिख चुनाव कराने का किया अनुरोध
दुमका जेल में बंद है गैंगस्टर अखिलेश सिंह
जमशेदपुर और गुरुग्राम की पुलिस ने गुरुग्राम के गेस्ट हाउस में 11 अक्टूबर 2017 को पुलिस मुठभेड़ के बाद गैंगस्टर और उसकी पत्नी गरिमा सिंह को गिरफ्तार किया था.
मुठभेड़ में गैंगस्टर को घुटने में पुलिस की गोली लगी थी. उसे गुरुग्राम पुलिस बिरसानगर थाना में दर्ज फर्जीवाड़ा के मामले में 2 नवंबर 2017 को लेकर शहर पहुंची थी. यहां कुछ दिन घाघीडीह सेंट्रल जेल में रखने के बाद उसे दुमका जेल ट्रांसफर कर दिया गया था.




