
बिहार में कोरोना वायरस के सबसे अधिक 92 मामले मुंगेर में आए है जबकि रोहतास में 45, पटना में 44, बक्सर में 40, नालंदा में 35, सिवान में 30, गोपालगंज एवं कैमूर में 18-18, बेगूसराय एवं भोजपुर में 11- 11, औरंगाबाद में आठ, गया, सीतामढ़ी और सारण में छह-छह, भागलपुर, पूर्वी चंपारण, मधुबनी, पश्चिम चंपारण एवं दरभंगा में पांच-पांच मामले सामने आये हैं.
शेष मामले अरवल, नवादा, लखीसराय, जहानाबाद, बांका, वैशाली, मधेपुरा, पूर्णिया, अररिया एवं शेखपुरा जैसे जिलों में आये हैं. बिहार में अबतक 22672 नमूनों की जांच की जा चुकी है. कोरोना वायरस से संक्रमित 84 मरीज ठीक भी हुए हैं.
इसे भी पढ़ें- #Maharashtra: राज्यपाल ने उद्धव को MLC नामित करने का फैसला टाला, EC को चिट्ठी लिख चुनाव कराने का किया अनुरोध





Patna: बिहार में गुरुवार को कोरोना वायरस के 19 नये मामले सामने आने के साथ ही प्रदेश में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 422 हो गयी.
स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि रोहतास में 11, सीतामढी में चार, पटना एवं सारण में दो-दो मामले सामने आये हैं.
इसे भी पढ़ें- कोरोना महामारी ने पैदा की आर्थिक संकट, मुकेश अंबानी समेत तमाम निदेशकों के वेतन में कटौती
38 में से 29 जिले कोरोना की चपेट में
संजय ने बताया कि सीतामढ़ी में कोरोना वायरस संक्रमण के जो चार मामले आये हैं उनमें तीन पुरुष और एक महिला शामिल हैं. उन्होंने बताया कि पटना में दो पुरूषों तथा सारण में एक पुरुष एवं एक महिला के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. बिहार के कुल 38 जिलों में से 29 जिलों में कोविड-19 के मामले अब तक सामने आये हैं.
बिहार के मुंगेर में सबसे अधिक मामले सामने आये हैं. वहीं इस महामारी की वजह से बिहार में अबतक दो लोगों की जान जा चुकी है. कोरोना से मरने वालों में एक मुंगेर जिले का रहने वाला था वहीं दूसरा वैशाली जिले का रहने वाला था.
इसे भी पढ़ें- #CoronaVirus: रिम्स के माइक्रोबायोलॉजी डिपार्टमेंट का स्टाफ निकला कोरोना पॉजिटिव, जांच हो सकती है प्रभावित
मुंगेर में सबसे ज्यादा केस