Crime NewsJamshedpurJharkhand

Jamshedpur: साकची में साउथ इंडियन बैंक में आग लगने से मची अफरा-तफरी

Jamshedpur: साकची के कालीमाटी रोड में हावड़ा ब्रीज के पास स्थित साउथ इंडियन बैंक में मंगलवार की दोपहर करीब ढ़ाई बजे एकाएक आग लग गई. उस दौरान बैंक में काफी संख्या में ग्राहक मौजूद थे. इससे देखते ही देखते बैंक परिसर के अलावा आस-पास अफरातफरी मच गई. अचानक आग की लपटें तेज होती देख लोग इधर-उधर भागने लगे. इस बीच धुंआ उठता देख आस-पास के लोग भी मौके पर जुट गए. तब तक सूचना मिलने पर फायर बिग्रेड की दो वाहनें मौके पर पहुंच चुकी थी. साथ ही पुलिस भी मौके पर पहुंची.

उसके बाद आग पर काबू पाने का प्रयास तेज हो गया. आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है. खबर लिखे जाने तक आग पर काबू पाने का प्रयास जारी था.

इसे भी पढ़ें :बिहारः रेल पुल के पास पहुंचा बाढ़ का पानी, कई ट्रेनों के रूट में बदलाव, कई रद्द

Related Articles

Back to top button