AutomobilesChaibasaJamshedpurJharkhand

Tata Motors Bonus Talk: टाटा मोटर्स में बोनस वार्ता का आगाज, महामंत्री ने कहा-समय पर होगा बोनस

Jamshedpur: टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन की ओर से बोनस के लिए प्रबंधन के साथ वार्ता का शुभारंभ सोमवार 22 अगस्त को हो गया. पहली वार्ता में यूनियन एवं प्रबंधन के बीच में हुई सारी औपचारिकताओं को पूरा करते हुए वित्तीय वर्ष के बैलेंस शीट एवं बोनस स्थायीकरण की मांग पत्र पर संक्षिप्त चर्चा हुई. बैठक सुबह 10 बजे से जनरल ऑफिस में हुई, जिसमें प्रबंधन की ओर से ईआर हेड दीपक कुमार एवं यूनियन की ओर से अध्यक्ष गुरमीत सिंह एवं महामंत्री आरके सिंह शामिल हुए. बैठक 11 बजे तक चली. अगली वार्ता जल्द ही होगी. वार्ता के बाद यूनियन ऑफिस में होने वाली साप्ताहिक पदाधिकारियों की बैठक 11 बजे से हुई जिसमें अध्यक्ष एवं महामंत्री ने बोनस को लेकर प्रबंधन के साथ हुई वार्ता का मसौदा पदाधिकारियों के बीच रखा. सभी ने एकमत में यूनियन नेतृत्व पर आस्था व्यक्त किया. अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि आप सबको कंपनी की वर्तमान स्थिति को सभी मजदूरों के साथ बातचीत के माध्यम से अवगत कराना चाहिए. साथ ही उनकी मनोदशा को भी यूनियन के बीच में रखना है. महामंत्री ने कहा कि हम अपने साथियों का विश्वास कायम रखेंगे. समय पर बोनस कराना हम लोगों का लक्ष्य होगा. अंत में धन्यवाद ज्ञापन एचएस सैनी ने किया.

ये भी पढ़ें- Jamshedpur: जनता दरबार की जानकारी जनता को नहीं, जमशेदपुर प्रखंड के जनप्रतिनिधियों की लापरवाही आई सामने

Related Articles

Back to top button