
Jamshedpur: सनातन मठ, झारखंड की ओर से मां सरस्वती की पूजा संपूर्ण श्रद्धा एवं धार्मिक आस्था के साथ की जाती है. इस उत्सव में बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे, युवा एवं बुजुर्ग शामिल होते हैं, जिससे यह आवश्यक हो जाता है कि पूजा एवं विसर्जन के दौरान सुरक्षा, शांति, मर्यादा और धार्मिक गरिमा को बनाए रखा जाए.
अश्लील एवं आपत्तिजनक गीतों पर पूर्ण प्रतिबंध विसर्जन जुलूस के दौरान अश्लील, भद्दे, अनैतिक एवं धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले गाने बजाए जाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए.
सुनिश्चित किया जाए कि पूजा समितियां केवल भक्ति गीत, मंत्रोच्चार एवं सांस्कृतिक संगीत का ही प्रयोग करें. यदि कोई पूजा समिति या व्यक्ति इस नियम का उल्लंघन करता है, तो उसके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए.
पुलिस एवं प्रशासन द्वारा ऐसे मामलों में तत्काल हस्तक्षेप किया जाए और ध्वनि विस्तारक यंत्रों की निगरानी रखी जाए. विसर्जन घाट पर आपातकालीन सेवाएं सुनिश्चित की जाएं.




