JharkhandLead NewsRanchi

BAU में एडमिशन के लिए नवंबर में झारखंड कंबाइंड परीक्षा, आज से करें आवेदन

Ranchi : राज्य के एकमात्र एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए झारखंड कंबाइंड एंट्रेंस टेस्ट नवंबर में होगा. इस टेस्ट को लेकर सूचना जारी कर दी गयी है. टेस्ट में शामिल होने के लिए झारखण्ड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद की ओर से आज एप्लीकेशन लिंक खोल दिया गया है. स्टूडेंट्स 23 अक्टूबर तक एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं. यह एडमिशन टेस्ट एकेडमिक इयर 2021–22 में एडमिशन के लिए लिया जायेगा. यह टेस्ट PCMB (फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स, बायोलोजी), PCB (फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलोजी) और PCM (फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स) ग्रुप के लिए होगा. सभी ग्रुप के लिए अलग-अलग एप्लीकेशन फ़ीस देनी होगी.
जनरल/इडब्ल्यूएस/ओबीसी उम्मीदवार को PCM/PCB ग्रुप के लिए 900 रुपये और PCB ग्रुप के लिए 1000 रुपये देना होगा. वहीं एससी/एसटी और सभी श्रेणी की महिला उम्मीदवार को PCM/PCB ग्रुप के लिए 450 रुपये और PCMB ग्रुप के लिए 500 रूपये देना होगा.

इन कोर्सेस में एडमिशन के लिए होगा टेस्ट

– बैचलर ऑफ़ वेटनरी साइंस एंड एनीमल हसबैंडरी
– बीएससी एग्रीकल्चर
– बीएससी फॉरेस्ट्री
– बीटेक डेयरी टेक्नोलॉजी
– बीटेक एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग
– बैचलर ऑफ़ फिशरी साइंस
– बीएसी होर्टीकल्चर

इतनी हैं सीटें
विवि के कांके स्थित कृषि कालेज में 80, वेटनरी कालेज में 60 तथा फारेस्ट्री कालेज में 50 सीटों की संख्या है. इन कालेज के 85 प्रतिशत सीटों पर बोर्ड के माध्यम से राज्य कोटे में नामांकन होगा. गढ़वा, देवघर व गोड्डा के एग्रीकल्चर कालेज में 150, एग्रीकल्चरल इंजीनियरिग (कांके) में 40, हार्टिकल्चर (खूंटपानी,चाईबासा) में 50, फिशरीज साइंस (गुमला) में 30 तथा डेयरी टेक्नोलाजी में 30 सीटों में नामांकन होगा.

Related Articles

Back to top button